'क्‍यों रोड़े अटका रहा विपक्ष', पंजाब के ऊर्जा मंत्री अमन अरोड़ा ने बोला कांग्रेस-भाजपा पर हमला

चंडीगढ़। पंजाब सरकार द्वारा बुलाए गए पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र को रद्द करने पर आम आदमी पार्टी ने विपक्षी दलों कांग्रेस-भाजपा पर जोरदार हमला बोला। आप के नेताओं ने इसे लोकतंत्र की हत्या करार दिया। पंजाब के नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री अमन अरोड़ा ने एक पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित के पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र के लिए अपनी सहमति वापिस लेने के फैसले पर विपक्षी नेताओं द्वारा दिए गए तीन ज्ञापनों के बाद खेद व्यक्त किया। अरोड़ा बोले कि, विपक्ष हमारी राह में रोड़े न अटकाए।

Punjab Energy Minister Aman Arora targets on Congress-BJP

पंजाब के नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री अमन अरोड़ा ने राज्यपाल पर भाजपा के निर्देशानुसार कार्रवाई करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यह विशेष बैठक मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा संविधान के अनुसार कैबिनेट की सिफारिशों पर, 6 महीने पुरानी आप सरकार को गिराने के भाजपा के प्रयास के खिलाफ बुलाई गई थी। हालांकि, राज्यपाल कार्यालय ने सभी नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए सत्र को रद्द कर दिया, जिसे डॉ. बी.आर. अम्बेडकर के संविधान का उल्लंघन है। इस विशेष सत्र के खिलाफ आपत्ति जताने और राज्यपाल को पत्र लिखने के लिए विपक्ष के नेता और कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा की आलोचना करते हुए अरोड़ा ने कहा कि बाजवा पंजाब में आप की प्रगति को रोकने के लिए भाजपा की बी-टीम के रूप में काम कर रहे हैं।

इधर, बाजवा ने लगाए ऐसे आरोप
आम आदमी पार्टी के विधायक और डी. सी.पी. रैंक के अधिकारी के विवाद के बाद देर रात सिविल अस्पताल जालंधर में विधायक के भाई पर महिला डॉक्टर को धमकाने के आरोप लगे। इस मामले को लेकर अब विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने भी ट्वीट कर अपनी प्रतिक्रिया दी। बाजवा ने कहा कि 'आप' विधायक और उसके समर्थकों द्वारा डी. सी.पी. स्तर के अधिकारी की पिटाई के बाद एक अन्य आप विधायक के भाई ने महिला डॉक्टर से बदसलूकी की। विधायक का भाई महिला डॉक्टर को एम.एल.आर. काटने की धमकी देने के कारण सुर्खियों में है। वहीं बाजवा ने 'आप' सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से विधायकों के ऐसे रवैये को जल्द से जल्द नियंत्रित करने की अपील की।
गौरतलब है कि पिछले दिनों जालंधर के आप विधायक और डी. सी.पी. के बीच विवाद हो गया था और इस विवाद के बाद सिविल अस्पताल में एम. एल. आर. काटने को लेकर विधायक के भाई और महिला डॉक्टर के बीच भी कहासुनी हुई थी, जिसके चलते अस्पताल के कर्मचारियों ने भी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। इस सारी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+