पंजाब: CM मान ने पूर्व डिप्टी स्पीकर बीर दविंद्र सिंह के निधन पर जताया दुख

चंडीगढ़: पंजाब के पूर्व डिप्टी स्पीकर बीर दविंदर सिंह के निधन पर पंजाब सी.एम. ने गहरा शोक व्यक्त किया है। सी.एम. मान ने टवीट के माध्यम से दुख व्यक्त करते कहा है कि पंजाब के सूझवान नेता... विधानसभा के डिप्टी स्पीकर रहे बीर दविन्दर सिंह जी के अकाल चले जाने बारे सुन कर दुख हुआ... परमात्मा आगे अरदास करते हैं कि उनकी आत्मा को भगवान अपने चरणों में जगह दे और परिवार को इस दुख की घड़ी में शक्ति प्रदान करे ..। वाहेगुरु, वाहेगुरु।
जिक्रयोग्य है कि पंजाब विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर रहे बीर दविंदर सिंह का आज निधन हो गया। उनका पिछले कुछ दिनों से स्वास्थ्य खराब चल रहा था। वह ऑल इंडिया सिख स्टूडेंट्स फेडरेशन के एक सक्रिय नेता रहे चुके हैं और 1980 में उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था और राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभानी शुरू कर दी थी और 2002 में वह पंजाब विधानसभा के उपाध्यक्ष भी रहे।












Click it and Unblock the Notifications