मुलायम सिंह यादव के निधन पर पंजाब सीएम ने जताया शोक, राघव चड्ढा ने भी जताई संवेदना
चंडीगढ़: पूर्व रक्षा मंत्री एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का सोमवार सुबह निधन हो गया। मुलायम सिंह यादव 10 बार विधानसभा और 7 बार लोकसभा के लिए चुने गए। उनके निधन पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गहरा दुख व्यक्त किया है।

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि समाजवाद के प्रेरक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन का दुखद समाचार मिला। भगवान से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें और सभी प्रशंसकों और परिजनों को दुख सहने की शक्ति दें। मुलायम सिंह यादव समाजवादी नेता थे और सभी वर्गों को साथ चलने वाले थे।
पंजाब से राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा ने भी मुलायम सिंह यादव के निधन पर शोक जताया। अपने शोक संदेश में राघव चड्ढा ने लिखा कि मुलायम सिंह यादव जी, जिन्हें प्यार से उनके समर्थक 'नेताजी' कहते थे, वह अब नहीं रहे. प्रभु उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें एवं परिवार को इस दुख की घड़ी में हिम्मत बख्शे।












Click it and Unblock the Notifications