केंद्र सरकार बॉर्डर एरिया डेवलपमेंट प्रोग्राम स्कीम के अंतर्गत बकाया फंड जारी करे: पंजाब के CM मान
punjab hindi news today: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि, केंद्र सरकार से हमारे राज्य के लिए बीएडीपी स्कीम का फंड जारी हो। मान ने कहा कि, यह फंड पिछले दो वित्तीय वर्षों (2020-21 और 2021-22) से नहीं आवंटित हुआ। इस कारण राज्य में कोई भी नया प्रोजेक्ट शुरू नहीं हुआ है और चल रहे प्रोजैक्टों में भी कठिनाई आ रही है।

मुख्यमंत्री ने बॉर्डर एरिया डेवलपमेंट प्रोग्राम (बीएडीपी) स्कीम के अंतर्गत बकाया फंड जारी करने की अपील करते हुए कहा कि, केंद्र सरकार जायज मांगों को पूरा करे।
एमओपीएफ फंड खर्च करने की छूट मिले
एक अन्य मुद्दे पर चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने पुलिस फोर्स के आधुनिकीकरण (एमओपीएफ) फंडों के संबंध में राज्य को छूट देने की मांग की। उन्होंने कहा कि इस समय पुलिस फोर्स के आधुनिकीकरण के लिए स्कीम के अंतर्गत कैटागरी-बी राज्यों के लिए (2014-15 से) निर्माण कार्यों और वाहन के संचालन के लिए फंड बंद कर दिए गए हैं। भगवंत मान ने कहा कि पंजाब को एमओपीएफ फंड खर्च करने की छूट और निर्माण एवं वाहन के लिए खर्च करने की इजाजत दी जानी चाहिए।
50 करोड़ रुपये के अतिरिक्त फंड की डिमांड
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा वर्ष 2022-23 के लिए स्वीकृत की गई 24 करोड़ रुपये की प्रांतीय कार्य योजना को मंजूरी देने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री के दखल की भी मांग की है। उन्होंने यह भी कहा कि पंजाब में सुरक्षा के संवेदनशील हालात के मद्देनजर राज्य को 50 करोड़ रुपये के अतिरिक्त फंड दिए जाएं, जिससे सरहदी पुलिस थानों, सुरक्षा की दूसरी लाईन और ख़ुफिय़ा बुनियादी ढांचे को मजबूत किया जा सके।












Click it and Unblock the Notifications