सरकारी दफ्तरों में मोबाइल फोन लाने से नहीं मना कर सकते अफसर, पंजाब CM मान ने जारी किए ये आदेश
चंडीगढ़। भ्रष्टाचार से निपटने की दिशा में सक्रिय पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज एक अहम बात कही। भगवंत मान ने कहा कि सरकारी दफ्तरों में मोबाइल फोन पर पाबंदी लगाना भी एक तरह का घपला है। दफ्तर में 'मोबाइल नॉट अलाउड' के बोर्ड लगाना सरासर गलत है। उन्होंने कहा कि अगर कोई भी अफसर मोबाइल फोन दफ्तर के अंदर लाने की इजाजत नहीं देता है तो इसका मतलब यह है कि वह जरूर अंदर कुछ गलत कर रहे होंगे।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा है कि, दफ्तर में मोबाइल फोन मना करने पर उक्त अफसर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। भगवंत मान ने कहा कि, जब भ्रष्टाचार के खिलाफ एक नंबर जारी किया गया था तो अफसरों ने अपने दफ्तर के दरवाजे पर मोबाइल नोट अलाउड के बोर्ड लगा दिए थे। जिसके चलते यह एक्शन लिया गया है। उन्होंने कहा कि, भ्रष्टाचार मामले में ये 70 वर्ष का ताना-बाना है जिसे सुलझाने में समय लगेगा। उनकी सरकार को तो अभी 7 महीने हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications