गुजरात में 'AAP' को मिल रहा भारी समर्थन, भाजपा की चिंता बढ़ी

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज कहा कि गुजरात के लोगों ने किसी विकल्प की कमी के कारण भाजपा को 27 साल से अधिक का समय दिया, परन्तु अब राज्य में बदलाव की हवा चल रही है।

वलसाड (गुजरात) 9 अक्तूबर: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज कहा कि गुजरात के लोगों ने किसी विकल्प की कमी के कारण भाजपा को 27 साल से अधिक का समय दिया, परन्तु अब राज्य में बदलाव की हवा चल रही है। यहां एक विशाल रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 27 सालों में गुजरात विकास पक्ष से पिछड़ा है। उन्होंने अफ़सोस प्रकट करते हुए कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि 2.50 लाख करोड़ रुपए के बजट वाले राज्य के ऊपर 3.50 लाख करोड़ रुपए का कजऱ् है। भगवंत मान ने कहा कि गुजरात के लोग सोए हुए भी टैक्स भर रहे हैं, जबकि भाजपा के दोस्त इस पैसे को लूट रहे हैं।

bhagwant mann

मुख्यमंत्री ने कहा कि गुजरात 'आप' को भारी बहुमत देकर पंजाब और दिल्ली का रिकॉर्ड तोड़ेगा। उन्होंने कहा कि लोग गुजरात से भाजपा को बाहर का रास्ता दिखाने का बेसब्री से इन्तज़ार कर रहे हैं। भगवंत मान ने कहा कि दिसंबर में 'आप' राज्य में लोक-हितैषी सरकार बनाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि चाहे 'अच्छे दिन' अभी भी एक सपना है परन्तु गुजरात में 'आप' की ईमानदार सरकार बनने के बाद 'सच्चे दिन' आएंगे। उन्होंने कहा कि गुजरात में मतदान के बाद विकासमुखी सरकार आएगी। भगवंत मान ने कहा कि यह सरकार राज्य के सभी स्वतंत्रता सेनानियों की ख्वाहिशों पर खरा उतरेगी।

भाजपा नेताओं को आड़े हाथों लेते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह लोगों को सुविधाएं देने का विरोध करते आ रहे हैं, जबकि उन्होंने अपने दोस्तों को दोनों हाथों से खज़़ाना लुटाया है। उन्होंने कहा कि इन नेताओं और इनके दरबारियों ने जनता के पैसे को बेरहमी से लूटा है। भगवंत मान ने कहा कि हैरानी की बात है कि यह नेता 'आप' की लोक-हितैषी पहलों का विरोध करते हैं।

कांग्रेस को भाजपा की 'बी' टीम बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवा पार्टी ने कई राज्यों में कांग्रेसी विधायक खऱीदे हैं। उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र का कत्ल है परन्तु कांग्रेसी नेताओं ने इस मामले का किसी भी आधार पर विरोध नहीं किया। भगवंत मान ने कहा कि वह दिन दूर नहीं, जब कांग्रेस देश भर में 'विधायक बिकाऊ की तख़्ती' के साथ कार्यालय खोलेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस और भाजपा ने लोकतांत्रिक नैतिक-मुल्यों का मज़ाक उड़ाने के लिए एक दूसरे के साथ हाथ मिला लिया है। उन्होंने कहा कि इन नेताओं ने देश का पैसा अंग्रेज़ों की अपेक्षा अधिक बेरहमी से लूटा है। भगवंत मान ने स्पष्ट कहा कि लोकतंत्र में लोग सर्वोच्च हैं और वह इसको बर्दाश्त नहीं करेंगे।

पंजाब में राज्य सरकार की कई लोक-हितैषी पहलों का हवाला देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने 'एक विधायक, एक पेंशन' बिल पास किया है, जिसमें हरेक विधायक को केवल एक ही पेंशन का प्रावधान है, जबकि पहले हर समय-सीमा के लिए एक से अधिक पेंनश मिलती थीं। उन्होंने कहा कि इसी तरह राज्य सरकार ने 17,000 से अधिक सरकारी नौकरियाँ केवल मेरिट के आधार पर नौजवानों को दी हैं। भगवंत मान ने कहा कि राज्य में ठेके के आधार पर रखे 36,000 कर्मचारियों को रेगुलर करने की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है और हाल ही में राज्य सरकार ने 9000 के करीब कर्मचारियों की सेवाएं रेगुलर करने के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि लोगों को मानक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए पंजाब में 100 आम आदमी क्लीनिक खोले गए हैं। उन्होंने कहा कि इसी तरह स्कूलों को उच्च वर्ग के मानक स्कूलों में बदला जा रहा है। भगवंत मान ने यह भी कहा कि पंजाब के हर घर को 600 यूनिट बिजली मुफ़्त दी जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गुजरात में रैलियों में जुड़ रही भारी भीड़ इस बात का प्रमाण है कि यहाँ 'आप' की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि राज्य में पार्टी को मिले भारी समर्थन से भाजपा चिंतित है। भगवंत मान ने लोगों को एक गतिशील और प्रगतिशील गुजरात की सृजन करने के लिए 'आप' को वोट डालने की अपील की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+