CM भगवंत मान आज लुधियाना में, PAU के किसान मेले का किया उद्घाटन, राज्‍यभर के कृषक जुटे

लुधियाना। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लुधियाना पहुंच गए हैं। CM ने यहां फिरोजपुर रोड स्थित PAU (पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी) में किसान और पशुपालन मेले का उद्घाटन किया। थोड़ी देर में सीएम किसानों को संबोधित करेंगे। इसमें वह किसानों के लिए कोई बड़ी घोषणा कर सकते हैं।

Punjab: CM Bhagwant Mann Will Inaugurate Kisan Mela In Ludhiana Today, PAU

पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी में सितंबर 2019 के बाद अब दो दिवसीय किसान मेले का 23-24 को फिजिकली आयोजन किया जा रहा। 2020 में कोविड के कारण मेला आयोजित नहीं किया गया। इस बार मेले में पंजाब के युवा,कृषि और प्राकृतिक स्रोतों को बचाने पर भी जोर दिया जा रहा है। किसानों को खेती के लिए प्रेरित करने के लिए एक विशेष कैसेट भी गीतों की मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रिलीज की।

मेले में भारी संख्या में किसान पहुंच रहे हैं। इस कारण अलग-अलग जगहों पर बड़ी LED स्क्रीन भी लगाई गई है। मेले में किसानों के लिए विभिन्न तरह के बीजों व अन्य खाद्य पदार्थों के भी स्टाल भी लगाए गए हैं। खेतीबाड़ी मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान पंजाब की खेती को बचाने के लिए जो दिशा निर्देश देते है उन्हीं पर सभी कार्य कर रहे है। आज पंजाब की खेती का जो लेबल जिस मुकाम पर है पहुंचा है उस में पीएयू का अहम रोल है।

पीएयू के विज्ञानिकों ने बहुत मेहनत की है पंजाब की खेती को पूरे देश में आगे लाने के लिए। पंजाब का खेती व्यापारी संकट में है। खेती को बचाना हमारा मुख्य उदेश्य है। पंजाब को तभी बचाया जा सकता है यदि खेती को बचाया जा सके। आम आदमी पार्टी को दबाने के लिए विपक्षी कई रणनीतियां बना रहे है लेकिन लोगों का साथ सरकार को मजबूत बना रही है।

खेतीबाड़ी मंत्री धालीवाला ने किसानों से आग्रह किया कि बस इस बार किसान पराली न जलाए अगली साल मुख्यमंत्री वादा करते है कि वह कुछ ऐसा इंतजाम करने जा रहे है कि पराली की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। भगवंत मान खुद किसान के बेटे है उन्हें पता है किसानों की समस्याएं क्या है। पंजाब में नया इंकलाब CM मान की अगुवाई में आने वाला है।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि मैं इस मेले में कोई शक्ति प्रदर्शन करने नहीं आया। इस मेले में बतौर कलाकार भी आया हूं। CM मान ने कहा कि समस्या आज किसानों के पास यह है कि यदि किसी फसल को कीड़ा लग जाए तो किसानों को समझ नहीं आती कि किसे दिखाए और कैसे समाधान करें। विज्ञानिकों से उन्होंने आग्रह किया कि किसानों को शिक्षित करे ताकि किसानों पता रहे कि किस स्प्रे से क्या समाधान होता। सिर्फ ढक्कनों के रंगों तक पंजाब का किसान सीमित है।

विदेशों को भाग रहे युवाओं को रोकना होगा। पंजाब की जमीन खेती के लिए सबसे उपजाऊ है। विदेशों की धरती की उपजाऊ शक्ति पंजाब की धरती से कही पीछे है। आज जो फूलों, कनक आदि के बीज देखें है इसे असल में जमीनी तौर पर किसानों तक पहुंचाया जाए। मिट्‌टी की सफाई करने की जरूरत है ताकि जो बीज बोया जाए वहीं पैदा हो।

CM मान ने कहा कि MSP की समस्या का भी समाधान किया जा रहा है। पानी की हमें बचत करनी चाहिए। पानी बचाने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए। हम अपने देश को चावल नहीं पानी दे रहे है। पहले जो पानी जमीन से नीकलता था ठंडा और मीठा निकलता था लेकिन अब पानी तीसरी लेयर में जा चुका है। झोना की जगह हमें मूंगी आदि लगाने की तरफ भी ध्यान देना होगा। किसानों को सीधी बिजाई करनी चाहिए। वहीं पराली जलाने से परहेज करना चाहिए ताकि वातावरण साफ रहे। सरकार अब पराली संभालने के प्रबंध करने में जुट चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+