पंजाब सीएम भगवंत मान ने शिवराज सरकार पर साधा निशाना, कही ये बड़ी बात
पंजाब सीएम भगवंत मान मध्य प्रदेश के रीवा जिले में आम आदमी पार्टी की रैली में पहुंचे। इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम भगवंत मान ने अपनी सरकार की पीठ थपथपाई और शिवराज सिंह चौहान सरकार की जमकर आलोचना की।
सीएम भगवंत मान ने कहा, कल 17 सितंबर था...पंजाब में हमारी सरकार को बने हुए 18 महीने पूरे हो गए। जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम मान ने कहा कि पंजाब की 18 महीने की सरकार ने जितना काम किया है उतना काम शिवराज सरकार 18 साल में भी नहीं कर सकी है।

सीएम मान ने बोलते हुए कहा कि, 'मैं शर्त लगाकर कहता हूं, हमारी सरकार ने 18 महीने में ही इतना काम कर दिखाया है जितना यहां मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान की सरकार 18 सालों में नहीं कर सकी।' अब तक हम 36,000+ सरकारी नौकरियां दे चुके हैं।
इस दौरान उन्होंने कहा कि पंजाब में वो 90 फीसदी घरों का बिजली बिल जीरो करके रीवा में आए हैं। 28 हजार कच्चे नौकरियों को पक्का किया है। 12710 पक्के शिकक्ष बनाएं हैं। 50 हजार करोड़ का निवेश डेढ़ साल में आ गया, इससे दो लाख 86 हजार बेरोजगार युवाओं को नौकरी मिलेगी।
उन्होंने कहा कि हम काम करते हैं। हम इनकी तरह जुमले नहीं सुनाते। ऊंगलियों पर हमारे डाटा है। इसके साथ ही उन्होंने कहा, अनंतनाग में हमारे चार जांबाज शहीद हुए हैं। इसमें एक पंजाब के कर्नल मनप्रीत सिंह भी थे...जब वो शहीद हो चुके थे और खबरें आ गईं, उस समय हमारे देश के प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और रक्षामंत्री के ऊपर फूलों की बारिश हो रही थी।
अपने दफ्तर में ये जी-20 का जश्न मना रहे थे। इनको शर्म नहीं आती...कभी कहते हैं कि देश का नाम बदल देंगे। इतना बदलने की बजाय एक को बदल दो बस।
15 लाख नहीं आएग- भगवंत मान
सीएम भगवंत मान ने कहा कि 15 लाख रुपए नहीं आने वाला है। कहा, "मैंने तो पार्लियामेंट में कहा था अब जब भी आप लोगों में जाने वाले हैं, लोग पूछने वाले हैं कि आप तो पूरा देश अपने एक दोस्त को लूटाने वाले हैं, मोदी जी छह आठ महीने तो आप ऐसे भी जाने वाले हैं, चलो जाते-जाते ही बता दो, अच्छ दिन कब आने वाले हैं।"












Click it and Unblock the Notifications