पंजाब के CM भगवंत मान आज आएंगे लुधियाना, ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ का कराएंगे समापन

punjab latest news in hindi: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज लुधियाना पहुंच रहे हैं। मुख्यमंत्री मान गुरू नानक स्टेडियम में पहुंच 'खेडां वतन पंजाब दियां' का समापन करेंगे। बेशक लाखों रुपए लगाकर सरकार ये समारोह करवा रही है, लेकिन गुरू नानक स्टेडिम के एथलेटिक्स ट्रैक की हालत खस्ता है। ट्रैक कई जगह से फट चुका है।

punjab chief minister bhagwant mann visit ludhiana today

ऐसे में ट्रैक पर दौड़ कर खिलाड़ी चोटिल होंगे। गुरू नानक स्टेडिम की खस्ता हालत को लेकर किसी सरकार या मुख्यमंत्री ने ध्यान नहीं दिया। समय-समय पर इस स्टेडियम में लाखों रुपए लगाकर समारोह आयोजित हुए लेकिन मूलभूत सुविधाओं को लेकर आज भी खिलाड़ी वंचित है।

मुख्यमंत्री के आने से पहले गुरू नानक स्टेडियम में तैयारियां मुकम्मल हो चुकी हैं। पुलिस कमिश्नर मंदीप सिंह सिद्धू ने अधिकारियों के साथ तैयारियों का जायजा लिया। राज्य सरकार खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए इस तरह के प्रयास कर रही है, जिससे युवाओं की बेमिसाल ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाया जा सके। समारोह में पंजाबी गायक कुलविंदर बिल्ला प्रस्तुति देंगे।

गुरू नानक स्टेडियम में इन खेलों के समाप्ति समारोह में लोगों को अधिक से अधिक शामिल होने का न्योता सरकार द्वारा दिया जा रहा है। सरकार द्वारा खेल के क्षेत्र में राज्य की पुरातन शान को बहाल करने के लिए किए जा रहे प्रयासों के अंतर्गत ही यह खेल करवाए जा रहे हैं।

पहले ही मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान कह चुके हैं कि पंजाब सरकार द्वारा खिलाड़ियों के ओलिंपिक खेलों में हिस्सा लेने और भारत के लिए ओलिंपिक मेडल जीतने को सुनिश्चित बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+