पंजाब: मान कैबिनेट की बैठक में बदलाव, अब 3 फरवरी को होगी मीटिंग
पंजाब कैबिनेट की मीटिंग में बदलाव हुआ है। अब 1 फरवरी के बजाय 3 फरवरी को मीटिंग होगी। यह बैठक चंडीगढ़ स्थित पंजाब सचिवालय में दोपहर 12 बजे शुरू होगी। हालांकि बैठक का एजेंडा क्या रहेगा, इसकी जानकारी बाद में दी जाएगी।

कैबिनेट मंत्रियों द्वारा मीटिंग में पंजाब के कई महत्वपूर्ण मामलों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। माना जा रहा है कि मंत्रिमंडल द्वारा पंजाब के लिए कई लोक कल्याणकारी घोषणाएं भी की जा सकती हैं। राज्य के कच्चे कर्मचारियों के संबंध में भी कोई फैसला लिया जा सकता है। इसके अलावा पंजाब के कर्मचारी OPS/NPS स्कीम के लागू होने के इंतजार में भी हैं।
कैबिनेट मीटिंग में होते हैं अहम फैसले
CM पंजाब भगवंत मान कैबिनेट में अन्य मंत्रियों से चर्चा के बाद ही प्रदेश से संबंधित सभी अहम फैसले लेते हैं। इससे पहले कैबिनेट मीटिंग में ही OPS/NPS स्कीम का फैसला लिया गया था। इसके अलावा पंजाब पुलिस में हर साल कॉन्स्टेबल और एसआई की भर्ती परीक्षा समेत अन्य विभागों से संबंधित फैसले भी कैबिनेट मीटिंग में ही लिए जाते हैं।

Click it and Unblock the Notifications