पंजाब: नशा के सौदागरों पर भगवंत मान सरकार सख्त, 50 लाख रुपये की हेरोईन सहित दो गिरफ्तार
थाना कुलगढ़ी पुलिस ने सूचना के आधार पर नाका लगा दो समगलरों को 50 लाख रूपए की हैरोईन सहित गिरफ्तार किया है। एसआई ने बताया कि पुलिस टीम को सूचना मिली कि दलजीत सिंह राजू और कुलविन्द्र सिंह किंदू अंत्तर्राष्ट्रीय हिन्द-पाक सीमा के पास स्थित गांव किलचे के रहने वाले हैं और यह बड़े स्त्तर पर हैरोईन स्मगलर कर बेचने का काम करते हैं।
पता चला था कि दोनों कार के माध्यम से हैरोईन की डिलीवरी देने के लिए फिरोजपुर से जीरा रोड की तरफ आ रहे हैं। एसआई ने बताया कि सूचना के आधार पर सतिएवाला-बाजीदपुर लिंक रोड चौक पर नाका लगाया हुआ था तो कार में संदिगध अवस्था में आ रहे उक्त दोनों को रोक कर जब उनकी तलाशी ली गई तो उनसे 100 ग्राम हैरोईन मिली। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट का पर्चा दर्ज करने के बाद उनसे और पूछताछ की जा रही है।













Click it and Unblock the Notifications