पंजाब: भगवंत मान सरकार ने किया नया बिजली समझौता

पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब के हालातों व सोलर बिजली के नए समझौते को लेकर चंडीगढ़ में प्रैस कांफ्रैंस की। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार ने नया सोलर पावर एग्रीमेंट परचेज किया गया है। जनता को पता होना चाहिए कि पंजाब सरकार ने क्या समझौते किए हैं।

सी.एम. मान ने कहा कि पूर्व की सरकारों में गुप्त समझौते होते रहे हैं। उन गुप्त समझौतों का आज भी नुकसान झेलना पड़ रहा है। पंजाब की 'आप' सरकार ने सोलर पावर का बड़ा समझौता किया है जिसकी जानकारी दे रहे हैं।

पंजाब: भगवंत मान सरकार ने किया नया बिजली समझौता

सी.एम. मान ने बताया कि सतलुज जल बिजली निगम के साथ समझौता किया है। एसजेबीएन के साथ 1 हजार मैगावाट का समझौता किया है, इसमें 2.53 पैसे प्रति यूनिट व पीएसपीसीएल को हर साल 1700 करोड़ रुपए की बचत होगी। उन्होंने कहा कि इस सोलर बिजली समझौते से 431 करोड़ रुपए बचत होगी। ट्यूबवेलों के लिए बिजली खपत भी इस प्रोजैक्ट से निकलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब नहरी पानी का अधिक उपयोग हो रहा है, जिसके कारण हम कई ट्यूबवेलों को बंद करने में सफल हुए हैं. इसके साथ ही धरती से पानी बचाना हमारा कर्तव्य भी है और इसकी गारंटी भी है। बीबीएमबी के साथ हुए इस नए बिजली समझौते से किसानों को बहुत फायदा होगा। इंडस्ट्रीर को सस्ती बिजली देने पर काम किया जा रहा है। सी.एम. मान ने कहा कि अकाली सरकार ने भी समझौता किया था, अकाली सरकार में 8 से ज्यादा समझौते हुए हैं।

पंजाब में बाढ़ के बना हालतों लेकर सी.एम. मान ने कहा कि भाखड़ा डैम के खतरे का निशान 1680 है और इसका जलस्तर इस समय 1676 है यानी कि 4 फीट खतरे निशान से नीचे है,इससे 80 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है और यह पूरी तरह नियंत्रण में है, डरने की कोई बात नहीं है। पौंग डैम 1390 है और इस समय 1396 चल रहा है फिर सेफ है क्योंकि 1405 तक चला जाता है। उन्होंने कहा कि कल तक इससे 1 लाख, 17 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है, जो आज दोपहर तक 1 लाख क्यूसेक तक पहुंच जाएगा। इसी प्रकार हरिके से भी पानी छोड़ा जा रहा है। घग्गर बिल्कुल सेफ है। रावि में कोई खतरे की बात नहीं हैं वहीं हरिके में से पानी छोड़ रहे हैं। जहां पानी छोड़ने की जरूरत हैं वहां से पानी धीरे-धीरे छोड़ा जा रहा ताकि कोई नुकसान न हो, सभी को अपील की जाती है कि खबरों में सनसनी न फैलाए, सब सेफ हैं। पंजाब के हालात पूरी तरह से नियंत्रण हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि डरने की जरूरत नहीं है सब कुछ कंट्रोल में है।

सी.एम. मान ने कहा कि पंजाब मानसून सैशन होगा, पिछला सैशन भी लीगल ही है। पंजाब गवर्नरल हमारे बड़े बुजुर्ग हैं, वह कुछ भी कह सकते हैं। मलेशिया में फंसी लड़की को 1-2 दिन में भारत लाया जाएगा। विदेश में फंसे पंजाबियों के लिए पंजाब सरकार पहल करते हुए व्हाट्सएप नंबर जारी किया जाएगा है। दिल्ली एयरपोर्ट पर पंजाब हेल्पलाइन सेंटर नाम का काऊंटर खोला जाएगा। एयरपोर्ट पर ही पंजाबियों को मदद मिलेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+