पंजाब: नशा तस्करों पर भगवंत मान सरकार का शिकंजा, महिला तस्कर हेरोइन सहित गिरफ्तार
एस.एस.पी. दीपक हिलोरी के दिशा-निर्देशों अनुसार थाना सदर जीरा की पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ शिकंजा कसते हुए 2 कथित महिला तस्करों को 100 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है।
यह जानकारी देते हुए एस.पी. इन्वेस्टिगेशन फिरोजपुर रणधीर कुमार ने बताया कि थाना सदर जीरा की पुलिस जब एस.एच.ओ. इंस्पेक्टर गुरप्रीत सिंह के नेतृत्व में गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग करते हुए गांव बहक पछाडीयां की दाना मंडी के पास पहुंची तो पुलिस पार्टी को मंडी में 2 संदिग्ध महिलाएं बैठी दिखाई थी।

जो पुलिस को देखकर घबरा गई और पीछे की ओर खिसकने लगी तो पुलिस पार्टी द्वारा शक के आधार पर काबू करके जब उनसे पूछताछ की गई तो उन्होंने अपना नाम माया पत्नी काला सिंह और रोमा पत्नी अजय बताया जिनसे तलाशी लेने पर 50-50 ग्राम (कुल 100 ग्राम) हेरोइन बरामद हुई। उन्होंने बताया कि पकड़ी गई महिलाओं के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए उनसे पूछताछ की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पकड़ी गई हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 50 लाख रुपए बताई जाती है।












Click it and Unblock the Notifications