पंजाब: चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर लैंडिंग का स्वागत करने के लिए भगवंत मान सरकार पूरी तरह तैयार
पंजाब शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने ट्वीट कर कहा कि पंजाब चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर लैंडिंग का स्वागत करने के लिए पूरी तरह तैयार है और शुभकामनाएं...अंतरिक्ष यात्रियों की दिन-रात की मेहनत की बदौलत चंद्रयान-3 को 14 जुलाई को इसरो श्री हरिकोटा से लॉन्च किया गया।
40 दिनों की लंबी यात्रा के बाद अब यह चांद पर पहुंचने के लिए तैयार है। कल 23 अगस्त 2023 को शाम 5 बजे के बाद लैंडर चंद्रमा की सतह पर उतरेगा। चंद्रयान-3 को चंद्रमा पर उतरने पर बधाई देने और शुभकामनाएं देने के लिए कल पंजाब के सभी सरकारी स्कूलों में इस ऐतिहासिक घटना को दर्शाने वाली पोस्टर, पेंटिंग और क्विज प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।













Click it and Unblock the Notifications