पंजाब: भगवंत मान ने सड़क सुरक्षा फोर्स का किया गठन, बोले- हादसों में आएगी कमी

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा है कि उनके द्वारा जो सड़क सुरक्षा फोर्स के गठन किया गया है, उसकी वजह से हादसों में आई कमी का डाटा एक महीने बाद जारी किया जाएगा।

सी.एम. मान ने कहा कि उन्होंने एम.पी. रहने के दौरान जो डाटा हासिल किया था, उसके मुताबिक सड़क हादसों की वजह से रोजाना 14 लोगों की मौत हो रही है। इनमें मुख्य रूप से वो मामले शामिल है, जिनमें धूंध के दौरान सड़क के किनारे खड़े रहने वाले ट्रकों के पीछे से टक्कर होने पर किसी परिवार के सभी सदस्यों की मौत हो जाती है।

पंजाब: भगवंत मान ने सड़क सुरक्षा फोर्स का किया गठन

इसके मद्देनजर उन्होंने हादसों पर रोक लगाने के लिए सड़क सुरक्षा फोर्स के गठन का फैसला किया गया है। इसके तहत हर 30 किलोमीटर के दायरे में एक गाड़ी दी गई है। उन्हें फर्स्ट एड किट के साथ एम्बुलेंस व रिकवरी वैन की सुविधा से लैस किया जाएगा।

यह टीम सड़कों के किनारे खासकर हाईवे पर खड़े होने वाले वाहनों को हटाने के साथ हादसे का शिकार होने वाले लोगों को हॉस्पिटल पहुंचाने का काम करेगी क्योंकि ज्यादातर मामलों में समय पर इलाज न मिलने की वजह से लोगों की मौत होने की शिकायत मिलती है। लेकिन सड़क सुरक्षा फोर्स के गठन की वजह से हादसों में कमी आएगी और लोगों को जल्द राहत मिलेगी। सी.एम. मान ने दावा किया कि यह देश में अपनी तरह का पहला प्रयास है और इसके नतीजों का डाटा एक महीने बाद जारी किया जाएगा।

जनरल पुलिस को मिलेगी राहत
सी.एम. मान ने कहा कि सड़क सुरक्षा फोर्स के गठन की वजह से जनरल पुलिस को राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय के दौरान पुलिस को शिकायतों की जांच, क्राइम स्पॉट, कैदियों की पेशी के अलावा हादसों के बाद कार्रवाई के लिए भी जाना पड़ता है। लेकिन सड़क सुरक्षा फोर्स के गठन की वजह से जनरल पुलिस को हादसों के मामले में राहत मिलेगी। सी.एम. मान ने कहा कि इससे पहले पुलिस को राहत देने के लिए जन्मदिन पर छुट्टी के साथ उनके व डी.जी.पी. के साइन वाला कार्ड भेजा जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+