पंजाब: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ CM भगवंत मान ने उद्योगपतियों के लिए किए बड़े ऐलान

दिल्ली सीएम आप सुप्रीम अरविंद केजरीवाल 3 दिनों के पंजाब दौरे पर हैं। इसी चलते आज केजरीवाल मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ लुधियाना दौरे पर है।

इस दौरान उन्होंने लुधियाना के व्यापारियों से मीटिंग। इस दौरान संबोधित करते हुए सी.एम. मान ने कहा कि पहले दिन अमृतसर में स्कूल ऑफ एमीनेंस का उद्घाटन किया गया और दूसरे दिन अमृतसर के व्यापारियों से मुलाकात की गई। इसके बाद कल रात जालंधर और आज लुधियाना पहुंचे हैं। इसके बाद वह मोहाली जाएंगे।

CM भगवंत मान ने उद्योगपतियों के लिए किए बड़े ऐलान

सी.एम. मान ने कहा कि लुधियाना के फोकल प्वाइंट व इंडस्टरी सैक्टर की सड़कों ऐसा मजबूत बनाया जाएगा जोकि आने वाले 15 सालों तक खराब नहीं होंगी और यह सिर्फ लुधियाना जिले में ही नहीं बल्कि पंजाब के सभी फोक्ल प्वाइंट में ऐसा काम किया जाएगा। इसके साथ ही जहां पर इंडस्ट्री है चाहे वह एक ही हो, वहां पर शानदार लाइट व स्पैशल पुलिस चौकी बनाई जाएगी ताकि इंडस्ट्री में काम करने वाली लेबर के साथ लूट व स्नैचिंग की घटना न हो। लुधियाना में 6 इंडस्ट्री पुलिस चौकी बनाई जाएगी, जिसकी नोटिफिकेशन सप्ताह के अंदर अंदर आ जाएगी। इंडस्ट्री में काम करने वाली सभी लेबर के बिजली के मीटर लगवाए जाएंगे और उन्हें 600 यूनिट फ्री बिजली बिल दिया जाएगा।

सी.एम. मान ने कहा कि इंडस्ट्री को इंडस्ट्री ही चलाए कोई राजनीतिक या अफसर शाही न चलाए। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस देश का राजा व्यापारी उस देश की जनता भिखारी होती है। सी.एम. मान ने आगे कहा कि हर 3- 4 महीने के बाद ऐसी मीटिंगे करते रहेंगे। हलवारा एयरपोर्ट से जल्दी ही फ्लाइट दिल्ली के लिए शुरू की जाऐंगी। उन्होंने कहा कि किसी भी विभाग या राजनीति में भ्रष्टाचार को बख्शा नहीं जाएगा। सी.एम. मान ने व्यापारियों से कहा कि कोई भी प्रॉबल्म आ रही हो या कोई अफसर रिश्वत के लिए परेशान कर रहा हो तो जरूर आकर बताए। उन्होंने ये भी कहा कि पंजाबियों को कोई मुकाबला नहीं कर सकता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+