पंजाब: दिल्ली पहुंचे भगवंत मान, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से की मुलाकात
पंजाब के CM भगवंत मान ने बुधवार को दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। उनके साथ जालंधर से नव निर्वाचित सांसद सुशील रिंकू भी मौजूद हैं। फिलहाल CM की केंद्रीय मंत्री गडकरी से मीटिंग जारी है।
मान इस मीटिंग में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के सामने नए रोड प्रोजेक्ट रखेंगे। इनमें चंडीगढ़-पठानकोट शिवालिक हाईवे की मांग की जाएगी। साथ ही वह जालंधर-होशियारपुर हाईवे और आदमपुर फ्लाईओवर के अधर में लटके काम पर भी चर्चा करेंगे। साथ ही CRIF का फंड बढ़ाने की मांग भी करेंगे।

इससे पहले भी CM मान पंजाब के मुद्दों पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय उर्जा मंत्री आरके सिंह समेत अन्यों से मुलाकात कर चुके हैं। साथ ही पंजाब को आ रही समस्याओं बारे केंद्र सरकार को पत्र भी लिख चुके हैं। लेकिन पंजाब सरकार को अब तक RDF और NHM के रोके गए फंड का जवाब नहीं मिला है।
केंद्र सरकार के फंड का गलत इस्तेमाल
वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया स्पष्ट कर चुके हैं कि पंजाब सरकार ने केंद्रीय योजना के वैलनेस फंड का इस्तेमाल मोहल्ला क्लीनिक में कर दिया है। ऐसे में पंजाब सरकार द्वारा जब केंद्र सरकार की योजना ही बंद कर दी गई तो NHM फंड का कोई मतलब नहीं बनता।












Click it and Unblock the Notifications