पंजाब: मान सरकार का बड़ा कदम, किसानों के साथ बैठक कर लाई जाएगी कृषि नीति
मान सरकार पंजाब कृषि विश्वविद्यालय में सूबे के किसानों के साथ बैठक कर कृषि नीति लाएगी। जिसका जानकारी कृषि एवं पंचायत मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने दी।

कृषि एवं पंचायत मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि पंजाब कृषि विश्वविद्यालय में पंजाब के किसानों के साथ बैठक कर मार्च महीने में कृषि नीति लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि देश में पहली बार कोई राज्य कृषि पर ऐसी नीति ला रहा है, जो देश का पेट भरने के साथ-साथ रोजगार का एक बड़ा स्रोत है। इसका श्रेय मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को जाता है।
उन्होंने बताया कि किसानों को गेहूं और धान के स्थान पर पंजाब की आबोहवा के अनुकूल नहीं होने वाली व्यावसायिक फसलों की ओर मोड़ा जाएगा, जिससे किसान की आमदनी बढ़ेगी और हमारे प्राकृतिक संसाधनों की बचत होगी।
कुलदीप धालीवाल पूर्व में दिवंगत हो चुके नगर परिषद में कार्यरत कर्मचारियों के परिवारों को लाभ का चेक देने लिए पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारी सरकार में फर्क सिर्फ इतना है कि हम लोगों को परेशान नहीं करते हैं बल्कि उन्हें लाभ पहुंचाते हैं। बंदी सिंहों की रिहाई के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि जिसने भी अपनी सजा पूरी कर ली है, उसे बरी कर दिया जाए। मैं चाहता हूं कि सभी बंदी सिंह रिहा हों। हिमाचल प्रदेश द्वारा चंडीगढ़ पर जीते जा रहे दावे के बारे में पूछे जाने पर, धालीवाल ने कहा कि चंडीगढ़ को पंजाब के गांवों को हटाकर बनाया गया था और केवल पंजाब का ही इस पर अधिकार है।












Click it and Unblock the Notifications