मंगलवार से जेजेपी अध्यक्ष अजय चौटाला और कैबिनेट मंत्री देवेंद्र बबली के कार्यक्रम शुरू
हरियाणा में जननायक जनता पार्टी ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेता फील्ड में जनता से रूबरू हो रहे है। इसी कड़ी में जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला और कैबिनेट मंत्री देवेंद्र बबली हलका स्तरीय कार्यक्रम करेंगे।
जेजेपी प्रदेश कार्यालय सचिव रणधीर सिंह ने बताया कि 20 जून को अजय चौटाला और देवेंद्र बबली रोहतक जिले के महम हलके में गांव भैणी महाराजपुर, सीसर, डोभ, गद्दी खेड़ी, सिंहपुरा खुर्द, मदीना और अजायब का दौरा करेंगे।

इसी तरह 21 जून को वे हिसार जिले के नारनौंद हलके में गांव सिंघवा खास, मदनहेड़ी, सीसर, गेबीनगर, कोथ खुर्द, सिसाय, सिंधड़ और गुरान में ग्रामीणों से रूबरू होंगे। वहीं 22 जून को जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री सोनीपत जिले के बरोदा हलके में गांव भैंसवाल कलां, सिंकदरपुर माजरा, बिचपड़ी, गंगाना, बरोदा, धनाना और भावड़ के दौरे पर रहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications