प्रियंका गांधी का भाजपा पर करारा हमला, बोलीं 'अनुभवहीन सरकार ने उत्तराखंड में बदले तीन-तीन मुख्यमंत्री'

हल्द्वानी, 12 फरवरी: पहली बार हल्द्वानी पहुंचीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शनिवार को केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जो पार्टी केवल जातिवाद की बातें करती हो, समझ लीजिए कि वो क्या कर रही है। भाजपा की नीति और नीयत दोनों में खोट है।

Priyanka Gandhis attack on BJP, said inexperienced government changed three chief ministers in Uttarakhand

भाजपा को सरकार चलाने का बिल्कुल अनुभव नहीं है। इसी का नतीजा है कि सरकार को उत्तराखंड में तीन-तीन मुख्यमंत्री बदलने पड़े।शनिवार दोपहर हल्द्वानी के एमबी इंटर कॉलेज ग्राउंड में आयोजित उत्तराखंड स्वाभिमान रैली में हजारों की भीड़ को संबोधित करते हुए प्रियंका ने सबसे पहले किसानों का मुद्दा उठाया। कहा कि किसान भाई 5 साल का संघर्ष जानते हैं।

वे सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ डटे रहे। वे जानते थे कि कृषि कानूनों से उन्हें कितना नुकसान होगा। बेरोजगारी के मुद्दे पर कहा कि उत्तराखंड के युवाओं को पिछले 5 साल में नौकरी नहीं मिली। सरकारी विभागों के खाली पद क्यों नहीं भरे गए? पूरे देश में सबसे अधिक बेरोजगारी उत्तराखंड में है।

पलायन हो रहा है, गांव के गांव खाली हो रहे हैं। महंगाई चरम पर है, गैस सिलेंडर से लेकर खाद्य तेल और डीजल-पेट्रोल तक महंगे हो गए हैं। यदि सरकार की नीयत और नीति में खोट न होता तो उत्तराखंड के लोगों को ये दिन नहीं देखने पड़ते।प्रियंका ने जनता से अपील की कि वे आंख बंद कर वोट न दें।

अब जागरूक होने का समय आ गया है और उत्तराखंड के लोगों के लिए काम करने वाली कांग्रेस सरकार को चुनने की जरूरत है। कांग्रेस की सरकार बनने के बाद किसानों को गेहूं-धान का सही दाम मिलेगा, महिलाओं का सर्वांगीण विकास होगा। जिन छोटे व्यापारी और कारोबारियों को जीएसटी, नोटबंदी और लॉकडाउन ने परेशानी दी, उनकी कांग्रेस मदद करेगी।

कार्यक्रम में पूर्व सीएम हरीश रावत, कांग्रेस प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, सह प्रभारी दीपिका पांडे, एआईसीसी सचिव जरिता लैतफलांग, छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार में मंत्री जय सिंह अग्रवाल, ऑब्जर्वर प्रदीप यादव, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष रणजीत रावत, पूर्व राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी, शिल्पी अरोरा, जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल, महानगर अध्यक्ष राहुल छिम्वाल, सुमित हृदयेश, महेश शर्मा, हुकम सिंह कुंवर, मयंक भट्ट आदि मौजूद रहे।

18 मिनट के भाषण में युवाओं से लेकर बुजुर्ग तक साधे

वैसे तो बड़े कार्यक्रमों में राष्ट्रीय स्तर के नेता आधा घंटा या इससे अधिक देर तक भाषण देते हैं उसके बावजूद कई मुद्दे अछूते रह जाते हैं। मगर, शनिवार को हल्द्वानी में प्रियंका गांधी का भाषण केवल 18 मिनट का रहा। इतने कम समय में ही उन्होंने युवा, महिला, बुजुर्ग, कर्मचारी, पूर्व सैनिक, किसानों से जुड़े मुद्दों को छूआ।

प्रियंका ने पूर्व सैनिकों के लिए पूर्व सैनिक कल्याण बोर्ड का गठन करने, गरीब-पिछड़े 5 लाख परिवारों को 40 हजार रुपये सालाना आर्थिक मदद देने, महिलाओं के लिए पुलिस विभाग में 40% पद आरक्षित करने और महिलाओं के लिए बसों में सफर मुफ्त करने की बात कही। यह भी कहा कि पूर्व सैनिकों को पेंशन और उनके बच्चों की शिक्षा के लिए भी कांग्रेस सरकार योजना बनाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+