चुनाव प्रचार के आखिरी दिन आगरा पहुंची प्रियंका गांधी, रोड शो में 'फौजी-फौजी' के लगे नारे

आगरा, फरवरी 08। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए चुनाव प्रचार के आखिरी दिन कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी मंगलवार को आगरा के खेरागढ़ क्षेत्र में पहुंची। आगरा में ये उनका पहला ही चुनावी दौरा रहा था। खेरागढ़ में निकाले गए रोड शो के दौरान प्रियंका गांधी के समर्थन में भारी भीड़ देखने को मिली। प्रियंका के साथ यहां लोग फौजी-फौजी नारे लगा रहे थे। दरअसल यहां से कांग्रेस उम्‍मीदवार रामनाथ सिकरवार हैं, जो फौज में थे।

Priyanka gandhi

मंगलवार को खेरागढ़ विधानसभा क्षेत्र में प्रियंका गांधी वाड्रा निर्धारित समय से कुछ विलंब से लगभग 4.15 बजे पहुंचीं। वह मथुरा में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के बाद हेलीकाप्टर से खेरागढ़ मंडी आईं। वहां से उनका रोड शो शुरू हुआ। रोड शो से पहले ही इतनी भीड़ जमा हो चुकी थी कि पुलिस को खेरागढ़ मंडी के गेट बंद करने पड़े। लोग बाहर नारेबाजी कर रहे थे।

हेलीपैड से प्रियंका खुली जीप में सवार हुईं। उनके साथ खेरागढ़ से प्रत्‍याशी रामनाथ सिंह सिकरवार उर्फ फौजी थे। बाजार में करीब 3.5 किमी का रोड शो करने के दौरान पूरे रास्‍ते छतों पर लोग जमा थे और फूलों की वर्षा कर रहे थे। यहां लोग प्रत्‍याशी के समर्थन में नारे लगा रहे थे।

प्रियंका युवाओं के साथ कभी ताली बजा रही थीं तो कभी हाथ हिलाकर अभिवादन कर रही थीं। रोड शो जैसे ही कागारौल चौराहे पर पहुंचा तो वहां पैर रखने को जगह नहीं मिल रही थीं। लोग भीड़ के धक्‍के के साथ आगे बढ़ते जा रहे थे।

आपको बता दें कि आगरा की सभी 9 विधानसभा सीटों पर 10 फरवरी को मतदान होगा और 10 मार्च को नतीजे घोषित किए जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+