वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने कहा- शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में बदलाव लाना प्राथमिकता
चंडीगढ़, 16 अक्टूबरः मान सरकार पंजाब की जड़ों से नशों की बुराई को मिटाने के लिए कटिबद्ध है और इस चुनौती को पूरा करने के लिए पंजाब के लाखों युवा सर्वोच्च शक्ति हैं। चीमा ने यह बात आर्यन्स ग्रुप ऑफ कॉलेजिज में आईकेजी-पीटीय
चंडीगढ़, 16 अक्टूबरः वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में अभूतपूर्व बदलाव लाना पंजाब सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है। युवा समाज की रीढ़ हैं। मान सरकार पंजाब की जड़ों से नशों की बुराई को मिटाने के लिए कटिबद्ध है और इस चुनौती को पूरा करने के लिए पंजाब के लाखों युवा सर्वोच्च शक्ति हैं। चीमा ने यह बात आर्यन्स ग्रुप ऑफ कॉलेजिज में आईकेजी-पीटीयू, जालंधर के यूथ फेस्ट का उद्घाटन अवसर पर कही।

उन्होंने शिक्षा के साथ मनोरंजन पर जोर देने के लिए आर्यन्स द्वारा पूर्व में किए गए प्रयासों की भी सराहना की। उन्होंने युवा उत्सव में भाग लेने वाले कॉलेजों के सभी छात्रों को बधाई दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता आर्यन्स ग्रुप के अध्यक्ष डॉ अंशु कटारिया ने की। युवा महोत्सव में सांस्कृतिक गतिविधियों में आईकेजी-पीटीयू, जालंधर के पश्चिमी क्षेत्र के विभिन्न जिलों के लगभग 10 कॉलेजों के हजारों छात्रों ने भाग लिया। समारोह में विधायक नीना मित्तल, अधिवक्ता विक्रम पासी, लविश मित्तल, सहायक निदेशक युवा मामले सुमीर शर्मा मौजूद थे।












Click it and Unblock the Notifications