प्रधानमंत्री ने असंभव समस्याओं को चुटकियों में किया हल: CM मनोहर लाल

हिसार के गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय में भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधाम में शक्ति केंद्र संगम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्यमंत्री से लेकर प्रदेश के तमाम बड़े नेता शामिल हुए।

Prime Minister solved impossible problems in a pinch: CM Manohar Lal

भारतीय जनता पार्टी ने हिसार के जंभेश्वर विश्वविद्यालय के चौधरी रणबीर सिंह ऑडिटोरियम में शक्ति केंद्र प्रमुखों की बैठक करके वर्ष 2024 के चुनावों के लिए कार्यकर्ताओं में ताकत फूंकी। इस शक्ति केन्द्र संगम में चार लोकसभा क्षेत्रों के दस जिलों के शक्ति केन्द्र प्रमुखों व पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। खास बात यह रही कि शक्ति केन्द्र संगम में हिस्सा लेने आए सभी कार्यकर्ताओं की बार कोड के माध्यम से हाजिरी लगी।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ के अभिभाषण से हुआ। प्रथम सत्र में सीएम मनोहर लाल ने केंद्र व सरकारी योजनाओं कार्यकर्ताओं को विस्तार से बताई। पहले सत्र में राष्ट्रीय सचिव अरविंद मेनन ने डाटा और संगठनात्म विषयों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि शक्ति केन्द्र प्रमुखों का प्रयोग प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कार्यकर्ता के तौर पर शुरू किया था। वर्ष 1998 में रोहतक में शक्ति केन्द्र प्रमुख सम्मेलन जिस अनुशासन व व्यवस्था के साथ हुआ, उसने पार्टी में नई जान फूंकी और पार्टी हरियाणा में मजबूती के साथ उभरी। उन्होंने कहा कि पार्टी बनने के बाद से हम किसी न किसी रूप में सरकार में हिस्सेदार रहे, लेकिन आज हम अपनी खुद की सरकार चला रहे हैं। उन्होंने सरकार की तमाम योजनाएं गिनाते हुए कहा कि सरकार की एक-एक योजनाएं और किए गए काम जो जनता के बीच कार्यकर्ताओं को लेकर जाना चाहिए।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि पहले लोग जिन समस्याओं को असंभव मानते थे, उन समस्याओं को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चुटकी में निपटा दिया। धारा-370, आतंकवाद व नक्सलवाद जैसी समस्याओं को हल किया और राम मंदिर निर्माण की देश की पुरानी मांग को भी हल कर दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सर्वेक्षण योजना के तहत सवा करोड़ लोगों का फुल बॉडी चेकअप करके उन्हें समय पर ईलाज दिया जाएगा। राशनकार्ड में बीपीएल की आय सीमा बढ़ाकर अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ दिया, परिवार पहचान पत्र के जरिए लोगों की जरूरतों को समझकर उनके अनुरूप योजनाओं का निर्माण करते हुए जनता का जीवन स्तर सुधार करना ही हमारा लक्ष्य है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार के आठ साल के कार्यकाल में लोगों के जीवन स्तर पर सुधार हुआ है और वे बीपीएल से ऊपर उठ गए हैं। आज हमारे पास हर नागरिक की जानकारी है जिसके आधार पर भविष्य में भी जनकल्याण की योजनाएं बनाते रहेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि वे केंद्र और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर घर-घर तक जाएं और लोगों को उनका लाभ मिले इसके लिए माध्यम बनें। सीएम ने कहा कि आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं के बल पर ही हमने आगे की जीत सुनिश्चित करनी है।

शक्ति केन्द्र प्रमुखों के सम्मेलन को राष्ट्रीय सचिव अरविंद मेनन, प्रदेश प्रभारी विपल्ब कुमार देव, संगठन महामंत्री रविन्द्र राजू ने भी संबोधित किया और शक्ति केन्द्र प्रमुखों को आवश्यक निर्देश दिए। मंच पर उपरोक्त के अलावा पूर्व मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला, मंत्री डा. कमल गुप्ता, जेपी दलाल, ओमप्रकाश यादव, कमलेश ढांडा, डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा, सांसद बृजेन्द्र सिंह, धर्मबीर सिंह, सुनीता दुग्गल, नायब सैनी, डा. डीपी वत्स व रामचन्द्र जांगड़ा, पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु, प्रदेश महामंत्री एडवोकेट वेदपाल, मोहनलाल बड़ोली, डा. पवन सैनी व हिसार जिला अध्यक्ष कैप्टन भूपेन्द्र, वीरचक्र सहित अन्य भी उपस्थित रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+