YSRTP के कांग्रेस में विलय को अंतिम रुप देने तैयारी, वाईएस शर्मिला ने बताई तारीख
वाईएसआरटीपी प्रमुख शर्मिला ने कांग्रेस के साथ अपनी पार्टी के विलय सौदे को अंतिम रूप देने की तारीख का ऐलान कर दिया है। इसके साथ ही उन्होंने अक्टूबर के दूसरे सप्ताह से सभी विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी अभियान शुरू करने की घोषणा की है। वाईएस शर्मिला ने अपनी पार्टी के प्रमुख नेताओं के साथ बैठक के बाद सोमवार पार्टी को लेकर ये बड़ा ऐलान किया।
हैदराबाद में वाईएसआरटीपी प्रमुख शर्मिला के लोटस पॉन्ड आवास पर पार्टी नेताओं की एक अहम बैठक आयोजिक की गई। जिसमें वाईएसआरटीपी नेताओं ने वर्तमान राजनीतिक स्थिति के साथ-साथ चुनावों के लिए अपनी योजनाओं और तैयारियों सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

इस दौरान कांग्रेस के साथ विलय या गठबंधन समझौते को अंतिम रूप देने के लिए 30 सितंबर की समय सीमा तय की गई। बैठक के बाद वाईएस शर्मिला ने कहा, अगर इस महीने के अंत तक कुछ भी तय नहीं हुआ तो वाईएसआरटीपी आगामी विधानसभा चुनावों में सभी 119 निर्वाचन क्षेत्रों में अपने उम्मीदवार उतारेगी।
वाईएसआरटीपी प्रमुख ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, " चुनाव आयोग जल्द ही चुनावों को लेकर अधिसूचना जारी कर सकता है। ऐसे में कांग्रेस के साथ काम करने की किसी भी संभावना को सितंबर के अंत तक अंतिम रूप दिया जाना है। अगर इस समय सीमा के भीतर कोई समझौता नहीं हुआ तो वाईएसआरटीपी तेलंगाना की सभी 119 निर्वाचन क्षेत्रों में अपने प्रत्याशी उतारेगी।" वाईएस शर्मिला ने बताया कि उनकी पार्टी अक्टूबर के दूसरे सप्ताह से वे राज्य की विधानसभा क्षेत्रों को कवर करने की योजना पर काम करेगी।
बता दें कि पिछले कुछ महीनों में वाईएसआरसी प्रमुख शर्मिला काफी एक्टिव दिखीं। उन्होंने दिल्ली और बेंगलुरु का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने अपनी पार्टी के विलय को लेकर कांग्रेस दिग्गजों के साथ अहम चर्चा की। सूत्रों के मुताबिक वाईएसआरटीपी का कांग्रेस में जल्द विलय हो सकता है, जिसके बाद पार्टी के नेता संयुक्त रूप से आगामी की चुनावों की मजबूत रणनीति पर चर्च कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications