जातिवाद, धर्मवाद और आतंकवाद का बखेड़ा खड़ा कर रहे पीएम मोदी: प्रियंका गांधी

हरदोई, 21 फरवरी 2022। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री को निशाने पर लिया। कहा कि प्रधानमंत्री विदेशों की यात्रा पर कहते हैं कि इससे देश का गौरव बढ़ता है। पर विदेशों की यात्रा करने से नहीं बल्कि नौजवानों को उनके पैरों पर खड़ा करने से देश गौरवांवित होता है। वह चुनाव में जातिवाद, धर्मवाद व आतंकवाद का बखेड़ा खड़ा कर रहे हैं।

 PM Modi creating rhetoric of casteism, religionism and terrorism: Priyanka Gandhi

नगर के श्री नरपति सिंह इंटर कालेज के मैदान पर पार्टी प्रत्याशी सुभाष पाल के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने भाजपा पर तीखे प्रहार करते हुए कहा कि विगत पांच वर्षों में जनता की स्थिति बद से बत्तर हो गई है। वहीं महिलाओं पर अत्याचार बढ़ा है। बेरोजगारी के साथ किसानों की समस्या व महंगाई सुरसा की तरह मुंह फैलाए खड़ी है। महासचिव ने कहा कि किसानों को रात-रात जागकर फसलों की सुरक्षा करनी पड़ती है। प्रदेश के सांसद प्रधानमंत्री को किसानों की समस्या की जानकारी तक नहीं है। केवल चुनाव में जातिवाद ,आतंकवाद, धर्मबाद का बखेड़ा खड़ा करते हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार है वहां छुट्टा जानवरों की समस्या को लेकर कांग्रेस सरकार ने ठोस कदम उठाते हुए छुट्टा जानवरों की समस्या से किसानों को लगभग निजात दिला दी है।

उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार द्वारा गोशाला बनवाई लेकिन गोशालाओं में न ही चारा है और न ही पानी। भाजपा सरकार में महंगाई चारों तरफ से बढ़ी है। डीजल ,पेट्रोल, खाद आदि किसानों को जरूरत की सभी वस्तुएं महंगी हैं। कांग्रेस सरकार बनने पर खाली पड़े 12 लाख पदों की भर्ती होगी। वहीं किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा । प्रधानमंत्री विदेशों की एयर कर रहे हैं कहते हैं कि देश का गौरव बढ़ा रहे हैं। जबकि नौजवानों किसानों को अपने पैरों पर खड़ा करने से ही देश का गौरव बढेगा।

कांग्रेस पार्टी के अलावा कोई भी दल द्वारा महिला अत्याचार व किसानों को गाड़ी के नीचे कुचलने व सीए, एएनआरसी जैसे मुद्दों पर विरोध नहीं किया। केवल कांग्रेस पार्टी ने विरोध किया। उन्होंने जनता से प्रश्न पूछ कर किसान , नौजवानों को खुशहाली मिली कि नहीं। कहा कि कांग्रेस सरकार बनने पर 12 लाख सरकारी पद भरे जाएंगे। आठ लाख रोजगार पैदा करेंगे। स्वयं रोजगार करने वालों को पांच लाख रुपये तक का ऋण एक प्रतिशत ब्याज पर दिलाएंगे। बुनकरों को पैकेज दिया जाएगा। जॉब कैलेंडर बनेगा। जिसमे प्रत्येक परीक्षा की तिथि ,रिजल्ट की तिथि और नियुक्ति की तिथि पहले से निश्चित होगी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष विक्रम पांडे, पूर्व जिलाध्यक्ष अजय सिंह, प्रभारी जीतलाल सरोज आदि मौजूद रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+