तेलंगाना की जनता ना मोदी से डरेगी, ना ईडी से: केटी रामाराव
केटी रामाराव ने कहा, 'तेलंगाना कल्याण और विकास कार्यक्रमों के कार्यान्वयन में अग्रणी और रोल मॉडल है जिसका अब अन्य राज्यों के साथ-साथ केंद्र सरकार द्वारा अनुकरण किया जा रहा है।

तेलंगाना के मंत्री और बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामा राव ने भारतीय जनता पार्टी को पूरे देश के लिए एक बीमारी करार देते हुए कहा कि तेलंगाना के लोग ना तो मोदी से डरेंगे और ना ही ईडी से डरेंगे। केटी रामाराव ने जोर देते हुए कि बीआरएस भाजपा के खिलाफ एक अविश्वसनीय लड़ाई लड़ेगी और जनता की अदालत में भगवा पार्टी का सामना करेगी।
बुधवार को कामारेड्डी जिले के जुक्कल निर्वाचन क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यक्रमों में भाग लेते हुए, केटी रामाराव ने कहा कि बयानबाजी, भाषण देने और अपने क्रोनी पूंजीपतियों की मदद करने के अलावा, पीएम मोदी ने देश और इसके लोगों के लिए कुछ भी नहीं किया है। जबकि तेलंगाना सरकार रायथु बंधु, रायथु बीमा और निर्बाध बिजली आपूर्ति जैसी कई योजनाओं को लागू कर रही है।
केटी रामाराव ने कहा, 'तेलंगाना कल्याण और विकास कार्यक्रमों के कार्यान्वयन में अग्रणी और रोल मॉडल है, जिसका अब अन्य राज्यों के साथ-साथ केंद्र सरकार द्वारा अनुकरण किया जा रहा है। हालांकि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार, राज्य सरकार के प्रयासों का समर्थन नहीं कर रहा है, बल्कि तेलंगाना के विकास में बाधाएं पैदा कर रहा है।'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए केटी रामाराव ने कहा, 'पीएम मोदी एक अच्छे अभिनेता हैं और उन सभी चुनावी वादों के लिए ऑस्कर पुरस्कार के हकदार हैं, जिन्हें वह लागू करने में विफल रहे। साथ ही हर चुनाव में अपनी जीत सुनिश्चित करने के मकसद से विपक्षी दलों को विभाजित करने के लिए भी उन्होंने राजनीतिक साजिशें रची। उन्होंने किसानों की आय दोगुनी करने, प्रति वर्ष दो करोड़ नौकरियां प्रदान करने और देश के विकास के लिए ऑफ-शोर खातों से काला धन वापस लाने का वादा किया। लेकिन इनमें से किसी को भी लागू नहीं किया गया। इसके उलट पीएम मोदी लोगों का ध्यान भटकाने में लगे हैं।'












Click it and Unblock the Notifications