डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला से दिल्ली में मिले करसिंधु के लोग
लोकसभा में जब पूरे देश में पीएम नरेंद्र मोदी की लहर थी तो भी करसिंधु गांव में सबसे अधिक मतों से दुष्यंत चौटाला बीजेपी उम्मीदवार से जीते थे।

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला से दिल्ली आवास पर करसिंधु गांव के ग्रामीण मिले। इस दौरान ग्रामीणों ने दुष्यंत चौटाला की अगुवाई में जेजेपी का दामन भी थामा। ब्लॉकध्यक्ष विश्ववीर काला नंबरदार की अगुवाई में पहुंचे ग्रामीणों ने कहा कि पहले से बढक़र करसिंधु गांव आज दुष्यंत चौटाला के साथ है।
लोकसभा में जब पूरे देश में पीएम नरेंद्र मोदी की लहर थी तो भी करसिंधु गांव में सबसे अधिक मतों से दुष्यंत चौटाला बीजेपी उम्मीदवार से जीते थे। ऐसे ही विस चुनाव में रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज करसिंधु से हुई थी।
इस अवसर पर सरपंच रामचंद्र, मेवा करसिंधु, नन्हा, राजेंद्र कोच, कुलदीप, लीला, नवीन रजबाहा, बिट्टू, काला व्यापारी, राजा मौजूद रहे।












Click it and Unblock the Notifications