उत्तराखंड: सचिवालय में पैथोलॉजी कलेक्शन सेंटर का शुभारंभ, 270 से अधिक जांचें करा सकते हैं कर्मचारी
उत्तराखंड सचिवालय में काम कर रहे कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। पुष्कर सिंह धामी सरकार ने उनके स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखा है। अब सचिवालय में ही अनेक प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी जांचें करा सकते हैं। इससे उन्हें समय का बचत होगा। साथ ही परेशानी का भी सामना नहीं करना पड़ेगा।
उत्तराखंड की अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने गुरुवार को सचिवालय स्थित राजकीय एलोपैथिक चिकित्सालय में निःशुल्क पैथोलॉजीकल परीक्षण के लिए कलेक्शन सेन्टर का शुभारंभ किया है।

इस पैथोलॉजीकल कलेक्शन सेंटर में सभी आवश्यक मूलभूत जांचें, जिसमें ब्लड, यूरीन, सीबीसी, ब्लड शुगर, किडनी, लीवर, कॉलेस्ट्रोल, थॉयरायड सहित लगभग 270 प्रकार की जांचें निःशुल्क की जाएगी। बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय कर्मिकों के हित में सचिवालय परिसर में स्थित डिस्पेन्सरी में पैथोलॉजीकल कलेक्शन सेन्टर की स्वीकृति देने के साथ ही इसे जल्द से जल्द शुरू करवाने के निर्देश दिए थे।
इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय कर्मिकों के हित में सचिवालय परिसर में स्थित डिस्पेन्सरी में पैथोलॉजीकल कलेक्शन सेन्टर की स्वीकृति देने के साथ ही निर्देश दिए थे कि इसे जल्द से जल्द शुरू करवाया जाय।
राधा रतूड़ी ने इसे सरकार द्वारा अपने कर्मचारियों की स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच बढ़ाने में एक अत्यन्त महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने बताया कि सरकार की इस पहल से राज्य सचिवालय में कार्यरत अधिकारियों एवं कार्मिकों को लाभ मिलेगा।
उनके समय की बचत होगी तथा कार्यस्थल पर ही आवश्यक चिकित्सा सेवाएं आसानी से उपलब्ध होंगी। सरकार ने अपने कर्मचारियों के कल्याण को प्राथमिकता दी है तथा प्रदेशभर में अपनी स्वास्थ्य सेवाओं के बुनियादी ढांचे और पहुंच को सरल बनाने की अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत किया है।
इस अवसर पर अपर सचिव अमनदीप कौर, महानिदेशक स्वास्थ्य डॉ. विनीता शाह तथा सचिवालय के अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: सर्दियों में अब नहीं सताएगी बिजली, सीएम धामी के प्रयासों से मिला अतिरिक्त कोटा












Click it and Unblock the Notifications