हरियाणा में आम आदमी पार्टी का 'ऑपरेशन झंडा', वालंटियर मैपिंग अभियान शुरू
हरियाणा में आम आदमी पार्टी ऑपरेशन झंडा के तहत प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों तक पहुंचेगी। इसके लिए राज्य की सभी 90 विस के कार्यकर्ताओं को ट्रेनिंग देने की योजना है।

हरियाणा में आगामी विधानसभा तैयारियों में आम आदमी पार्ट कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। पार्टी कार्यकर्ता खास प्लाने के तहत तैयारियों में जुट गई है। अप्रैल में नए संगठन की घोषणा के बाद पार्टी राज्य भर में ऑपरेशन झंडा चलाएगी। इसके लिए राज्य की 90 विधानसभा सीटों के कार्यकर्ताओं को ट्रेनिंग भी पार्टी की तरफ से दी जाएगी। आप नेता अनुराग ढांडा ने बताया कि इसके लिए वालंटियर मैपिंग अभियान की शुरुआत कर दी गई है।
6 फरवरी तक होगी मैपिंग
इसके तहत 2 फरवरी को हिसार, सिरसा, सोनीपत, करनाल, अंबाला, कुरुक्षेत्र, फरीदाबाद, भिवानी और महेंद्रगढ़ में मीटिंग हुई। इसमें विधानसभा क्षेत्र से संबंधित कार्यकर्ताओं को वालंटियर मैपिंग की ट्रेनिंग दी गई। 6 फरवरी तक चलने वाली ट्रेनिंग में पूरे प्रदेश के कार्यकर्ताओं को सघन मैपिंग की ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके साथ पूरे प्रदेश में आम आदमी पार्टी का ऑपरेशन झंडा भी चलाया जाएगा।
संदीप पाठक ले चुके बैठक
इससे पहले आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद डॉ. संदीप पाठक 29 और 30 जनवरी को पूरे प्रदेश के कार्यकर्ताओं की जोन स्तर पर बैठक ले चुके हैं। इसमें पूरे प्रदेश में ऑपरेशन झंडा और हर एक कार्यकर्ता की सघन मैपिंग को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए थे। पार्टी नेताओं के अनुसार जल्द ही पार्टी के वरिष्ठ नेता हरियाणा भ्रमण पर आ सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications