'स्कूल-कॉलेज के कोर्स में भविष्य के नजरिए से बदलाव करें अधिकारी', सीएम जगन ने दिए निर्देश

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने उच्च शिक्षा में मजबूत सुधारों की आवश्यकता पर जोर दिया है। जगन मोहन ने कहा कि समय की जरूरत को समझते हुए छात्रों के पाठ्यक्रम में बदलाव जरूरी है।

गुरुवार को भविष्य के टेक्नोलॉजी स्किल्स पर एक बैठक को संबोधित करते हुए, जगन मोहन ने कहा कि सरकार ने कक्षा 6 से ऊपर की कक्षाओं तक के डिजिटलीकरण के साथ पहले ही उस दिशा में उपाय शुरू कर दिए हैं।

andhra pradesh

साथ ही उन्होंने स्कूल और कॉलेज के पाठ्यक्रम में भविष्य के तकनीकी कौशल को शामिल करने की आवश्यकता पर जोर दिया। जगन मोहन ने वर्किंग ग्रुप से वर्तमान स्कूली शिक्षा सुधारों को उच्च शिक्षा के साथ जोड़ने, पाठ्यक्रम में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और संबंधित कार्यक्षेत्रों को जोड़ने और स्कूल और कॉलेज स्तरों पर अहम कदम उठाने की अपील की।

सीएम जगन मोहन ने वर्किंग ग्रुप से इस बारे में अगले सोमवार तक एक्शन प्लान लाने के लिए कहा है। आपको बता दें कि भविष्य की टेक्नोलॉजी के साथ अच्छी ट्रेनिंग संग छात्रों को प्रतिस्पर्धी बनाकर वैश्विक स्तर पर तैयार करने के लिए पिछले महीने ही जगन मोहन रेड्डी ने वर्किंग ग्रुप का गठन किया था। इस ग्रुप में वरिष्ठ अधिकारी और वैश्विक तकनीकी कंपनियों के प्रतिनिधि शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+