सितंबर तक जींद मेडिकल कॉलेज की ओपीडी शुरू करें अधिकारी: दुष्यंत चौटाला

हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने अधिकारियों को कहा कि जींद में चल रहे विकास कार्यो को तय सीमा में पूरा किया जाए ताकि जनता को समय पर विकास कार्यों का लाभ मिले।

Officers should start OPD of Jind Medical College by September Dushyant Chautala

हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने अधिकारियों को कहा कि जींद में बन रहे मेडिकल कालेज की ओपीडी को सितम्बर 2023 तक शुरू किया जाए ताकि मेडिकल कॉलेज के शुरू होने से जींद ही नहीं बल्कि आस-पास के जिलों के लोगों को भी स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिले।

इसके अतिरिक्त, मेडिकल कॉलेज के जो भी कार्य है उनको जल्द पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि जींद में लगभग 664 करोड़ रुपये से 24 एकड़ में मेडिकल कॉलेज निर्माणाधीन है। दुष्यंत चौटाला चौटाला आज यहां जिला जींद की विभिन्न विकास परियोजनाओं के सम्बंध में विभिन्न विभागों के उच्चाधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे।

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने अधिकारियों को कहा कि जींद में चल रहे विकास कार्यो को तय सीमा में पूरा किया जाए ताकि जनता को समय पर विकास कार्यों का लाभ मिले। उन्होंने जिला जींद के राजस्व, पीडब्ल्यूडी, एनएचएआई, मेडिकल, पब्लिक हेल्थ, शहरी स्थानीय निकाय, विकास एवं पंचायत, ऊर्जा, परिवहन विभाग की विकास परियोजनाओं के सम्बंध में विभिन्न विभागों के उच्चाधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यो की विभागवार समीक्षा की।

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने अधिकारियों को कहा कि जींद शहर में सीसीटीवी कैमरे लगवाने की प्रक्रिया में तेजी लाए जाए। इसके अतिरिक्त, उचाना में ऑडिटोरियम बनाने के लिए लेंड को चिन्हित करना, जींद के औद्योगिक क्षेत्र का नियमितीकरण करने, जींद-उचाना बाईपास और ग्राम पंचायतों में विकास कार्यो को लेकर दिशा निर्देश दिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+