Asian Games: ओडिशा सीएम पटनायक सलेक्‍ट हुए राज्‍य के 13 एथलीटों को देंगे 10-10 लाख रुपये

ओडिशा सरकार हर क्षेत्र के अलावा प्‍लयर्स को प्रोत्‍स‍ाहित करने के लिए लगातार कदम उठा रही है। वहीं अब राज्‍य में मुख्‍यमंत्री नवीन पटनायक ने बुधवार को चीन में होने वाले चीन में आगामी हांग्जो 2022 एशियाई खेलों के लिए क्वालीफाई करने वाले ओडिशा के प्रत्येक एथलीट के लिए 10 लाख रुपये की वित्तीय सहायता देने का ऐलान किया है।

Asian Games

बता दें पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना ने 23 सितंबर से 8 अक्टूबर 2023 तक हांगझू में 19वें एशियाई खेलों का आयोजन किया जाएगा। पटनायक सरकार की इस घोषणा के अनुसार एशियाई खेलों के लिए जाने वाले प्रत्येक ओडिया एथलीट को उनके प्रशिक्षण, तैयारी और एशियाई खेलों में भागीदारी के लिए 10 लाख रुपये मिलेंगे।

ओडिशा से ये खिलाड़ी हुए है सलेक्‍ट

एशियाई खेल जो विशिष्ट एथलीटों को साझा मंच प्रदान करते हैं। उसमें ओडिशा के लगभग 13 एथलीटों ने मेगा इवेंट के लिए क्वालीफाई किया है। जिसमें एथलेटिक्स में किशोर जेना हैं, नौकायन में अंशिका भारती, रितु कौड़ी और सोनाली स्वैन; जू-जित्सु में अनुपमा स्वैन, कयाकिंग और कैनोइंग में नेहा देवी लीचोंडम, फुटबॉल में प्यारी ज़ाक्सा, हॉकी में दीप ग्रेस एक्का और अमित रोहिदास और रग्बी में डुमुनी मार्ंडी, तारुलता नाइक, मामा नाइक और हुपी माझी शामिल हैं।

सीएम नवीन पटनायक ने दी शुभकामनाएं

ओडिशा के सीएम प्‍लेयर्स को एशियाई खेल के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा एथलीट मेगा इवेंट में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे और प्रोत्साहन उन्हें पूरी तरह से अपने प्रशिक्षण और प्रदर्शन पर ध्यान केंद्रित करने के लिए सशक्त बनाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+