ओडिशा ने राज्य की 5टी पहल 'जगा मिशन' के लिए जीता UN वर्ल्ड हैबिटेट अवार्ड्स 2023

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के नेतृत्व में राज्य सरकार ने भारत में पहला झुग्गी मुक्त राज्य बनने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य पूरा किया है।

naveen

भुवनेश्वरः ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के नेतृत्व में राज्य सरकार ने भारत में पहला झुग्गी मुक्त राज्य बनने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य पूरा किया है। इसके तहत राज्य की सभी 2,919 झुग्गियों को अपग्रेड करने के लिए जग मिशन कार्यक्रम का चलाया जा रहा है। इस मिशन के जरिए पिछले 5 वर्षों में 1,75,000 परिवारों को भूमि पट्टा सुरक्षा प्रदान की गई है।

भूमि शीर्षक और झुग्गी उन्नयन कार्यक्रम
आपको बता दें कि जगा मिशन दुनिया का सबसे बड़ा भूमि शीर्षक और झुग्गी उन्नयन कार्यक्रम है, जिसका उद्देश्य झुग्गीवासियों के जीवन को सशक्त बनाना है।

झुग्गीवासियों जीवन बना आसान
इस मिशन के तहत 2,724 मलिन बस्तियों में 100% घरों को पाइप के पानी के कनेक्शन प्रदान किए गए हैं। वहीं 707 मलिन बस्तियों को पूरी तरह से रहने योग्य आवास में बदल दिया गया है। यही नहीं 666 झुग्गियों में 100% घरों में व्यक्तिगत शौचालय हैं, और 8 शहर झुग्गी मुक्त हो गए हैं।

बता दें कि इससे पहले भी 2019 में, ओडिशा के जागा मिशन को झुग्गीवासियों को भूमि कार्यकाल सुरक्षा प्रदान करने में अपनी सफलता के लिए विश्व आवास पुरस्कार मिला था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+