विश्व की सबसे बड़ी अन्न भंडारण योजना का संचालन करने के लिए ओडिशा ने बैसिंगा में LAMPS की पहचान की
Grain Storage Scheme: केंद्र सरकार ने सहकारिता क्षेत्र में विश्व की सबसे बड़ी अन्न भंडारण योजना शुरू की है इस योजना के तहत सात सौ लाख टन भंडारण की अतिरिक्त क्षमता के लिए काम शुरू किया गया। जिसके तहत दो हजार टन अन्न भंडारण के लिए गोदाम बनाए जाने थे।

बहुउद्देशीय सहकारी समिति की पहचान की
वहीं अब इस पायलट प्रोजेक्ट को शुरू करने के लिए ओडिशा सरकार ने कवायद शुरू कर दी है। सरकार ने मयूरभंज जिले के बैसिंगा के बड़े से क्षेत्र में बहुउद्देशीय सहकारी समिति (LAMPS) की पहचान की है। ये देश की 24 प्रथामिक सोसाइटी में एक है जिसे योजना के पहले चरण के तहत लेटेस्ट टेक्नालॉजी का प्रयोग करके आधुनिक खाद्यान्न भंडारण सुविधा के रूप में डेवलेप किया जाएगा।
कृषि सहकारी समिति (पैक्स) की भी तलाश शुरू
इस संबंध में जानकारी देते हुए ओडिशा के सहकारी समितियों के रजिस्ट्रार यूसी माझी ने बताया कि सहकारिता विभाग पायलट प्रोजेक्ट के दूसरे चरण के लिए शेष 29 जिलों में एक प्राथमिक कृषि सहकारी समिति (पैक्स) की तलाश करना शुरू कर चुकी है।
सहकारिता मंत्रालय ने किया था अनुरोध
माझी ने बताया सहकारिता मंत्रालय ने अन्न भंडारण योजना के तहत प्राथमिक सहकारी समिति और अन्य जिलों से एक-एक की पहचान करने के लिए कहा था और विभागीय उप निदेशकों को हर दो PACS या LAMPS की पहचान करने के लिए कहा गया था।
जानें कितनी भूमि की होती है जरूरत
गौरतलब है कि विकेंद्रीकृत भंडारण सुविधा के अंतर्गत अनाज भंडारण गोदाम के निर्माण के लिए जिले में न्यूनतम एक एकड़ खाली भूमि होना जरूरी है, ताकि राज्य में भंडारण क्षमता की कमी दूर हो जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications