ओडिशा सरकार मंदिरों के विकास के लिए आवंटित कर सकती है एक हजार करोड़

भुवनेश्वर, 20 जून: ओडिशा की मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के नेतृत्व वाली बीजू जनता दल (बीजेडी) सरकार मंदिरों के विकास के लिए बड़ी घोषणाएं करने जा रही है। बीजेडी की 'मंदिर की राजनीति' को देखते हुए ये उम्मीद की जा रही है कि 2 जुलाई को विधानसभा में पेश किए जाने वाले बजट में धार्मिक स्थलों के विकास और सौंदर्यीकरण के लिए बड़ी राशि आवंटित की जा सकती है। ये राशि करीब एक हजार करोड़ रुपए होने की उम्मीद है।

Odisha Govt likely allocate 1000 crore for development of temples

मंदिर विकास के लिए आवंटन, जो इस साल चार महीनों के लिए बजट में 150 करोड़ रुपए था, उसके आगामी बजट में 1,000 करोड़ रुपए तक पहुंचने की संभावना है। राज्य सरकार ने 27 फरवरी, 2019 को 3,200 करोड़ श्री जगन्नाथ हेरिटेज कॉरिडोर परियोजना के साथ मंदिर विकास योजना शुरू की थी। 2020-21 के बजट में, योजना के लिए 50 करोड़ आवंटित किए गए थे, जबकि 2021-22 के बजट में पहल के लिए कोई विशेष राशि निर्धारित नहीं की गई थी।

सरकार ने पिछले चार वर्षों के दौरान राज्य में मंदिरों के सौंदर्यीकरण और जीर्णोद्धार पर एक बड़ी राशि खर्च की है। हालांकि बीते दो वर्षों में कोविड -19 महामारी के कारण इन योजनाओं के कार्यान्वयन को रोक दिया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+