ओडिशा के ग्रामीण इलाकों में LAccMI योजना शुरू करेगी सरकार, जनता को मिलेगा फायदा
ओडिशा की जनता को नवीन पटनायक सरकार एक बड़ा तोहफा देने जा रही है। प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों के लिए किफायती और परेशानी मुक्त परिवहन सुनिश्चित करने के लिए, ओडिशा सरकार इस स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त से एक नई 'लोकेशन एक्सेसिबल मल्टीमॉडल इनिशिएटिव (LAccMI) योजना शुरू करने जा रही है।

राज्य सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने आज ट्विटर पर इस बात की जानकारी दी। जानकारी के मुताबिक, वाणिज्य और परिवहन विभाग ने शुरुआत में इंट्रा ब्लॉक और इंट्रा डिस्ट्रिक्ट कनेक्टिविटी पर रणनीति बनाकर ध्यान केंद्रित करने और नई योजना के तहत इसे इंटर सिटी बस संचालन के साथ एकीकृत करने का निर्णय लिया है।
गौरतलब है कि राज्य के ग्रामीण हिस्सों में सार्वजनिक परिवहन ज्यादातर निजी बस ऑपरेटरों पर निर्भर है। लेकिन, अब LAccMI योजना के तहत राज्य की प्रत्येक ग्राम पंचायत में Mo बस सेवा शुरू की जाएगी।
पहले चरण में Mo बसें ब्लॉक मुख्य कार्यालयों तक चलेंगी और इसके बाद LAccMI योजना कोरापुट, गजपति और कालाहांडी जिलों में शुरू की जाएगी। ऑपरेशन का पहला चरण 2 अक्टूबर को गांधी जयंती पर शुरू होगा। खासकर दूरदराज के उन क्षेत्रों में जहां सार्वजनिक परिवहन कनेक्टिविटी नहीं है। इसे जनवरी 2024 तक धीरे-धीरे सभी क्षेत्रों में विस्तारित किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications