बीज और उर्वरक की अवैध बिक्री पर ओडिशा सरकार सख्त, कई बिक्री केंद्रों पर छापेमारी

ओडिशा में कृषि विभाग ने अनधिकृत बीज और उर्वरकों के वितरण की जांच के लिए नौपाड़ा जिले में व्यापारियों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। यह कार्रवाई पिछले हफ्ते शुरू हुई जब खरियार के कृषि विकास अधिकारी के नेतृत्व में अधिकारियों की एक टीम ने एडिशनल तहसीलदार और उर्वरक-बीज निरीक्षकों के साथ व्यापारियों के बिक्री केंद्रों पर छापा मारा।

odisha

सूत्रों ने कहा कि बरगांव गांव में दो बिक्री केंद्रों, सिनापाली ब्लॉक मुख्यालय में एक और कोमना में एक केंद पर छापा मारा गया। छापेमारी के दौरान व्यापारी कोई वैध लाइसेंस नहीं दिखा सके, इसलिए 32 किस्मों के कुल 66.66 क्विंटल धान के बीज जब्त कर लिए गए। इसी तरह इन दुकानों से करीब 19 क्विंटल उर्वरक जब्त किया गया।

मुख्य जिला कृषि अधिकारी (सीडीएओ) हिमांशु महापात्रा ने कहा कि किसानों को गुणवत्तापूर्ण इनपुट की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए छापेमारी की गई थी। इसके अलावा जिले में अधिकृत डीलरों को कुछ खास कंपनियों के बीज बेचने की मंजूरी दी गई है।

हिमांशु महापात्रा ने बताया कि कुछ बेईमान व्यापारी एक लाइसेंस के तहत कई अन्य कंपनियों के बीज बेच रहे हैं। इससे पहले, हमने उनसे कहा था कि अगर वे अन्य बीज बेचना चाहते हैं तो संबंधित लाइसेंस के लिए आवेदन करें। हालांकि कई व्यापारियों ने बिना वैध लाइसेंस के बीज और उर्वरक बेचना जारी रखा, जिसके बाद कार्रवाई शुरू की गई। छापेमारी टीमों ने व्यापारियों की दुकानों और गोदामों का निरीक्षण किया और उनके रजिस्टर भी चेक किए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+