ओडिशा : CM पटनायक ने श्री मंदिर परिक्रमा परियोजना का किया शिलान्यास
पुरी, 25 नवंबर: ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बुधवार को श्री मंदिर परिक्रमा का शिलान्यास किया । उन्होंने निर्माण स्थल पर प्रतीकात्मक रूप से एक शिला रखने के साथ इस कार्यक्रम को सम्पन्न किया। इस समारोह में शामिल होने के लिए वह सुबह नौ बजे के करीब पुरी पहुंच गए थे। इसके बाद वह सिंहद्वार से गाड़ी पर सवार हो कर श्रीमंदिर के पास यज्ञ स्थल पर पहुंचे। पुरी के गजपति राजा दिब्यसिंह देव ने इस तीन दिवसीय यज्ञ में पूरी श्रद्धा के साथ पूर्णाहुति की और उसके बाद मुख्यमंत्री ने परिक्रमा का शिलान्यास किया।

परिक्रमा में छह हजार श्रद्धा लुओं के लिए एक मेगा रिसेप्शन हॉल, एक बड़े क्लॉक रूम, सभी चारों गेटों पर महिलाओं और पुरुषों के लिए शौचालय, प्राथमिक चिकित्सा केंद्र और पुलिस सहायता चौकियों के अलावा पीने के पानी की व्यवस्था होगी। श्री मंदिर परिक्रमा के चारों ओर सुरक्षा की दृष्टि से चार वॉच टावर बनाए जाएंगे। गौरतलब है कि श्रीमंदिर में भक्तों को प्रवेश के लिए सिंह द्वार का उपयोग करने की अनुमति दी गई।
श्री पटनायक यज्ञस्थल पर लगभग 90 मिनट तक रुके। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने श्रीमंदिर के मेघनाद प्राचीर के आसपास 75 मीटर के दायरे में हेरिटेज परिक्रमा कॉरिडोर के निर्माण के लिए अपनी जमीन देने वाले 131 व्यक्तियों और 15 महंतों को सम्मानित भी किया। उन्होंने परिक्रमा परियोजना के एक मॉडल का भी अनावरण किया और सिंहद्वार पर पतितपान की पूजा करने के बाद वहां से चले गए।331.28 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होने वाले इस परियोजना का अनुबंध टाटा समूह को दिया गया है, जो 18 महीने के भीतर पूरा हो जाएगा।
मुख्यमंत्री के आने के दौरान यहां सुरक्षा के काफी कड़े इंतजाम किए गए थे, यहां तक कि मीडिया कर्मियों को भी यज्ञस्थल से दूर रखा गया था। इस दौरान आईपीआर विभाग द्वारा आम जनता के लिए ला इव प्रसारण की भी व्यवस्था की गई थी। इस दौरा न यहां मंदिर के आसपास चारों ओर रास्ते में पुलिसबल की भारी तैनाती की गई थी। मुख्य सचिव एससी महापात्रा , श्री जगन्नाथ मंदिर के मुख्य प्रशासक डॉ. कृष्ण कुमार, 5टी सचिव वी के पांडियन, कलेक्टर समर्थ वर्मा और पुलिस अधीक्षक के.विशाल सिंह भी इस मौके पर मौजूद थे।












Click it and Unblock the Notifications