अब कम से कम 20 साल ध्यान में रखकर विकास परियोजनाएं बनाएं अधिकारी: डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला

दादरी/चंडीगढ़, 12 फरवरी 2022: हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे विकास परियोजनाओं को कम से कम आगामी 20 वर्षों को ध्यान में रखकर तैयार करें। वे चरखी दादरी में अधिकारियों की जिला स्तरीय बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने इस अवसर पर 45 करोड़ रूपए की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ एवं शिलान्यास किया। डिप्टी सीएम ने दादरी व बाढ़डा विधानसभा क्षेत्र में अधिकारियों के कार्यालय-भवन, सीवरेज सिस्टम, कर्मचारियों व अधिकारियों के लिए आवास सुविधा आदि विकास परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि काम में गुणवत्ता पर कतई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने दादरी शहर से पानी की निकासी के लिए 37 करोड़ 77 लाख की योजना, समसपुर स्टेडियम, सचिवालय, दादरी-बाढड़ा के नए सरकारी भवन, बाढड़ा का बाईपास रोड, रोहतक रोड पर बनने वाला आरओबी के कार्य की समीक्षा की।

Now officers should make development projects keeping in mind at least 20 years: Deputy CM Dushyant Chautala

दुष्यंत चौटाला ने गांव पैंतावास से गांव मध-माधवी तक बनने वाली सडक़ को छह करम की बनाने, बाढड़़ा-जुई-सतनाली रोड के बाईपास को पूरा सर्कल बनाकर इसकी योजना बनाने, दादरी और बाढड़ा में अधिकारियों व कर्मचारियों के आवास के लिए वन बीएचके, टू बीएचके साईज के फ्लैट बनाने के एस्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए। बौंद और दादरी में राजकीय महाविद्यालय के भवन, बाढड़ा में सौ करोड़ की लागत से बनने वाली 35 गांवों की पेयजल परियोजना, पानी निकासी के लिए दादरी से झज्जर तक पाईपलाईन ड्रेन बनाने, गांव समसपुर में पेयजल आपूर्ति शुरू करवाने के निर्देश दिए। बैठक में बाढड़़ा विधानसभा क्षेत्र से विधायक नैना सिंह चौटाला ने बाढड़ा में सौ बेड का हॉस्पिटल सहित विभिन्न मुद्दों को उपमुख्यमंत्री के सामने रखा, जिसपर दुष्यंत चौटाला ने अधिकारियों को कस्बा बाढड़ा में बड़े अस्पताल का एक प्रस्ताव बनाने के लिए कहा।

इससे पहले उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने दादरी में करीब 45 करोड़ रूपए की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ एवं शिलान्यास किया। उन्होंने दादरी से भिवानी की ओर जाने वाले बाईपास रोड के पुननिर्माण का शिलान्यास किया। इस पर आठ करोड़ 82 लाख 50 हजार रूपए की राशि खर्च होगी। उन्होंने गांव घसोला से भैरवी तक की सड़क का शुभारंभ किया। साढ़े छ: किलोमीटर लंबे इस मार्ग के निर्माण पर 6 करोड़ 16 लाख 89 हजार रूपए की लागत आई है।

Now officers should make development projects keeping in mind at least 20 years: Deputy CM Dushyant Chautala

डिप्टी सीएम ने एक करोड़ 40 लाख की लागत से बनने वाली संतोखपुरा से महराणा सड़क, एक करोड़ सात लाख की लागत से तैयार होने वाले गांव समसपुर से देवी ढाणा, कालियावास रोड, सवा करोड़ की लागत से बनाई गई गांव घसोला से मंदोली, आठ करोड़ 95 लाख की लागत से बनने वाले गांव घिकाड़ा-फतेहगढ़ से मध-माधवी तक तथा 17 करोड़ 69 लाख की लागत से बनने वाले दादरी से महेंद्रगढ़ रोड का सुधारीकरण कार्य का शिलान्यास किया।

साथ ही उपमुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ये सभी काम जल्दी से जल्दी सरकारी गुणवत्ता के अनुरूप बनाए जाएं। इस अवसर पर उनके साथ बाढड़ा की विधायक नैना सिंह चौटाला, पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान, चेयरमैन राजदीप फौगाट सहित तमाम जिला अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+