अब हर साल पांच लाख रुपए तक की मेडिकल सुविधा ले सकेंगे नंबरदार: उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला
अब हर साल पांच लाख रुपए तक की मेडिकल सुविधा ले सकेंगे नंबरदार: उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने राज्य के नम्बरदारों को मोबाइल फोन का तोहफा देने के बाद उनको आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत कवर करने की भी तैयारी कर ली है। इस संबंध में हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने बुधवार को अधिकारियों को जल्द से जल्द एमओयू कर आगे की कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला यहां राजस्व एवं 'आयुष्मान भारत हरियाणा हेल्थ प्रोटेक्शन अथॉरिटी' के अधिकारियों की मीटिंग की अध्यक्षता कर रहे थे।

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि प्रशासन और आमजन के बीच नंबरदार सेतु का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि नंबरदारों की प्रभावशीलता बढ़ाने के लिए राज्य सरकार ने पहले अपनी घोषणा के अनुरूप उनको स्मार्ट मोबाइल फोन दिए है और इससे वे कानून व्यवस्था, गांव के विकास कार्यों के बारे में जिला प्रशासन को सूचना का आदान-प्रदान कर सकेंगे। साथ ही वाट्सएप, फेसबुक इत्यादि के जरिए एक-दूसरे के संपर्क में रह सकेंगे।
उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि अब राज्य सरकार पात्र नंबरदारों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ देना चाहती है और इस योजना का उद्देश्य गंभीर बीमारियां होने पर उन्हें आयुष्मान भारत योजना के तहत लाभ देना है। उन्होंने कहा कि इस योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा भारत में सार्वजनिक व निजी सूचीबद्ध अस्पतालों में माध्यमिक और तृतीयक स्वास्थ्य उपचार के लिए प्रति परिवार प्रति वर्ष पांच लाख रुपये तक की धनराशि लाभार्थियों को मुहैया कराई जाती है।
उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि यह योजना सेवा संस्थान अर्थात अस्पतालों में लाभार्थी को स्वास्थ्य सेवाएं निशुल्क प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना चिकित्सा उपचार में आने वाले अत्यधिक खर्चे को कम करने में मदद करती है।












Click it and Unblock the Notifications