गणतंत्र दिवस परेड में नहीं होगी ओडिशा की झांकी, राज्य के लोगों में निराशा

भुवनेश्वर, 20 जनवरी: गणतंत्र दिवस के मौके पर देश की राजधानी दिल्ली में इस बार भी ओडिशा की झांकी नहीं दिखेगी। लगातार दूसरे साल ओडिशा की झांकी को गणतंत्र दिवस समारोह में स्थान नहीं मिला है। कोई निश्चित कारण बताए बगैर ओडिशा की झांकी को शामिल न किए जाने से लोगों में नाराजगी देखी जा रही है।

 republic day parade

तीन कलाकारों ने तैयार किए थे पांच माडल

आजादी का अमृत महोत्सव पालन के अवसर पर इस साल की झांकी में देश आजादी के 75 साल विषय को लेकर गणतंत्र दिवस पर झांकी निकालने का कार्यक्रम है। इसमें स्वतंत्रता एवं संग्रामियों की कहानी को लेकर ओडिशा से तीन कलाकारों द्वारा पांच माडल बनाये गए थे। इसमें से एक माडल फाइट विद्रोह एवं बक्सी जगबंधु का पहले चरण में चयन किया गया था। हालांकि बिना कोई कारण बताए तीसरे चरण में इस माडल को हटा दिया गया। ओडिशा की झांकी को गणतंत्र दिवस समारोह में मौका ना मिलने से लोगों ने दुख प्रकट किया है।

झांकियों के लिए मिले थे प्रस्‍ताव

यहां उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार की तरफ से केंद्र सरकार को 5 डिजाइन का प्रस्ताव दिया गया था। देश के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम पाइक विद्रोह 1817, जयी राजगुरु एवं चाखी खुंटिया की जीवनी, ओडिशा में हाकी के लिए आधार भूमि, हाकी खेल के विकास के लिए राज्य सरकार के प्रयास एवं पिछले 20 साल में ओडिशा में हुए व्यापक विकास को इसमें शामिल किया गया था। खासकर आपदा संचालन में ओडिशा किस प्रकार से सफल हो रहा है, पूरी दुनिया में उदाहरण पेश किया है। इसके ऊपर बनाई जाने वाली झांकी का प्रस्ताव दिया गया था।

2000 में लिंगराज मंदिर पर तैयार की थी झांकी

केंद्र सरकार ने प्रथम स्वतंत्रता संग्राम पाइक विद्रोह प्रस्ताव को ग्रहण किया था। हालांकि इससे संबंधित ओडिशा से जाने वाला माडल तीसरे राउंड में बाहर हो गया। यह माडल क्यों बाहर हुआ इस संदर्भ में केंद्र सरकार की तरफ से कोई जानकारी नहीं दी गई। एक तरफ लगातार पांच साल से गुजरात की झांकी को केंद्र सरकार स्वीकार कर रही है वही पूरे देश के लिए गौरव प्रथम स्वतंत्रता संग्राम को मान्यता देने में उपेक्षा को लेकर लोगों ने कई तरह के सवाल खड़े किए हैं। 2000 में राजपथ पर ओडिशा के लिंगराज मंदिर के साथ रुकुड़ा रथ झांकी में शामिल हुआ था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+