झारखंड में नवरात्रि की धूम, CM सोरेन और राज्यपाल ने दी शुभकामनाएं

रांची,26 सितंबरः शारदीय नवरात्र की शुरुआत हो चुकी है. आज पहले दिन माता शैलपुत्री की पूजा की जा रही है. इस मौके पर झारखंड में बी माता के भक्तों मे खासा उत्साह देखने को मिल रहा है. राजधानी रांची के तमाम दुर्गा मंदिरों में

रांची,26 सितंबरः शारदीय नवरात्र की शुरुआत हो चुकी है. आज पहले दिन माता शैलपुत्री की पूजा की जा रही है. इस मौके पर झारखंड में बी माता के भक्तों मे खासा उत्साह देखने को मिल रहा है. राजधानी रांची के तमाम दुर्गा मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी है. भक्त सुबह से ही मां के दर्शन के लिए मंदिरों में पहुंचे हैं. मां के पहले रूप को पूजा अर्चना करने के लिए भक्तों में खासा उत्साह दिख रहा है

HEMANT

हेमंत सोरेन ने दी शुभकामनाएं
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी नवरात्रि के पहले दिन प्रदेशवासियों को नवरात्रि की शुभकामनाएं दी. सीएम ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, या देवी सर्वभूतेषु शक्तिरुपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥ शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर माँ सभी को स्वस्थ, सुखी और समृद्ध रखे, यही कामना करता हूँ. सभी को हार्दिक शुभकामनाएं.

या देवी सर्वभूतेषु शक्तिरुपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥

राज्यपाल ने किया ट्वीट
झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस ने भी नवरात्रि के पहले दिन प्रदेशवासियों को नवरात्रि की शुभकामनाएं दी. राज्यपाल ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, नवरात्रि की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। माँ दुर्गा आप सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं यश प्रदान करें, यही प्रार्थना है। जय माता दी!

नवरात्रि की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।
माँ दुर्गा आप सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं यश प्रदान करें, यही प्रार्थना है।
जय माता दी!

रघुवर दास ने दी शुभकामनाएं
वहीं नवरात्रि के पहले दिन राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भी लोगों को नवरात्रि की शुभकामनाएं दी. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि, नवरात्र के पावन अवसर पर आज जमशेदपुर के सूर्य मंदिर परिसर स्थित दुर्गा मंदिर में सपत्नीक कलश स्थापना की। जगत जननी और दुष्टों का संहार करने वाली माँ भगवती से सभी के कल्याण की कामना की। जय माता दी

या देवी सर्वभूतेषु मातृ-रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥

नवरात्र के पावन अवसर पर आज जमशेदपुर के सूर्य मंदिर परिसर स्थित दुर्गा मंदिर में सपत्नीक कलश स्थापना की।

जगत जननी और दुष्टों का संहार करने वाली माँ भगवती से सभी के कल्याण की कामना की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+