नवीन पटनायक एक बार फिर सर्वाधिक लोकप्रिय मुख्यमंत्री: सर्वे

नवीन पटनायक को उनके गृह राज्य में सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री के रूप में स्थान दिया गया है। इस पोल में 73.2 प्रतिशत उत्तरदाताओं ने मुख्यमंत्री के प्रदर्शन पर संतोष व्यक्त किया है।

odisha
भुवनेश्वरः ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक एक बार फिर देश के सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री बनकर उभरे हैं। ताजा इंडिया टुडे-सीवोटर मूड ऑफ द नेशन (MOTN) पोल के अनुसार, नवीन पटनायक को उनके गृह राज्य में सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री के रूप में स्थान दिया गया है। इस पोल में 73.2 प्रतिशत उत्तरदाताओं ने मुख्यमंत्री के प्रदर्शन पर संतोष व्यक्त किया है।

ओडिशा के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने वाले नवीन पटनायक, ने अपने समकक्षों- दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (69.2%) और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा (68.3%) को पछाड़कर देश का मिजाज सर्वेक्षण में नंबर एक स्थान पर कब्जा किया है।

शीर्ष सूची में शामिल मुख्यमंत्रियों में भूपेश बघेल (छत्तीसगढ़), शिवराज सिंह चौहान (मध्य प्रदेश), पुष्कर सिंह धामी (उत्तराखंड), योगी आदित्यनाथ (उत्तर प्रदेश), एम के स्टालिन (तमिलनाडु), भूपेंद्र रजनीकांत पटेल (गुजरात) और वाईएस जगन मोहन रेड्डी (आंध्र प्रदेश) शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+