ओडिशा सीएम नवीन पटनायक कर रहे पीएम मोदी की प्रशंसा, क्या हैं इसके मायने?
कई मुद्दों पर नरेंद्र मोदी सरकार को बीजू जनता दल (बीजेडी) के समर्थन ने ये साबित कर दिया है कि नवीन पटनायक एनडीए के सबसे भरोसेमंद सहयोगी हैं। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के बाहर होने के बावजूद हाल ही में नवीन पटनायक ने पीएम मोदी की विदेश नीति की और भ्रष्टाचार से लड़ने के उपायों की प्रशंसा की।
बीजेडी द्वारा बीजेपी के साथ चुनावी संबंध तोड़ने के 14 साल बाद पीएम मोदी की तारीफ के बाद ऐसा लग रहा है कि दोनों के संबंधों में 2024 के लोकसभा और ओडिशा विधानसभा चुनाव के मोर्चे पर नरमी आ सकती है।

बता दें विगत सप्ताह द न्यू इंडियन एक्सप्रेस द्वारा आयोजित एक साहित्यिक उत्सव में ओडिशा मुख्यमंत्री सीएम नवीन पटनायक ने स्वीकार किया कि शासन में भ्रष्टाचार कम है और इसके साथ उन्होंने कहा उनके केंद्र सरकार के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध हैं।
ओडिशा सीए ने पीएम मोदी की ऐसी समय में प्रसंशा की है जब कर्नाटक की जनता दल (सेक्युलर) एनडीए गठबंधन में शामिल हो चुकी है और तमिलनाडु में एआईएडीएमके एनडीए से बाहर हो गई है।
बता दें वर्ष 2024 में अप्रैल-मई में लोकसभा चुनाव होने की संभावना हैं, इसके चंद महीने पहले ओडिशा सीएम नवीन पटनायक द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा ने भाजपा और बीजेडी का सालों बाद गठबंधन होने की अटकलों को बढ़ा दिया है।
बीजद-भाजपा का 11 साल बाद टूटा था गठबंधन
याद रहे मार्च 2009 के चुनाव से कुछ दिन पहले एनडीए गठबंधन से बीजेडी एनडीए गठबंधन से अलग हुई थी। अलग होने से पहले पटनायक की पार्टी और भाजपा 11 साल तक गठबंधन में साथ रहे लेकिन कंधमाल दंगों के बाद दोनों दलों के रिश्तों में दरार पड़ गई और 2009 के लोकसभा चुनाव के पहले दोनों अलग हो गए।
14 साल बाद क्या साथ आएगी भाजपा-बीजद
अब 14 साल के बाद अब पटनायक के द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ ने भाजपा और बीजद के दोबारा साथ आने की चर्चा शुरू हो चुकी है। हालांकि भाजपा का मानना है कि यह उनके कैडर को हतोत्साहित करने की एक चाल है।
भाजपा-बीजद ने साथ लड़े हैं ये चुनाव
बीजद 26 दिसंबर 1997 को स्थापित हुई थी। 1998, 1999 और 2004 के लोकसभा चुनावों और 2000 और 2004 के विधानसभा चुनावों में ओडिशा में अधिकांश सीटें जीतने के लिए भाजपा के साथ बीजद ने गठबंधन में साथ चुनाव लड़ा था।












Click it and Unblock the Notifications