नारा लोकेश ने दिया भरोसा, 'आंध्र प्रदेश में 'जनता की राजधानी' बनी रहेगी अमरावती'
अनंतपुरमू जिले में रपताडु विधानसभा क्षेत्र के सीके पल्ली में युवा गालम पदयात्रा के दौरान टीडीपी के महासचिव लोकेश ने अमरावती को राज्य की राजधानी के रूप में जारी रखने के बारे में विश्वास व्यक्त करते हुए ये बयान दिया।

आंध्र प्रदेश में विपक्षी तेदेपा नेता नारा लोकेश ने कहा है कि अमरावती अपनी लड़ाई जीतेगी और आंध्र प्रदेश की 'जनता की राजधानी' बनी रहेगी। नारा लोकेश ने कहा कि ग्रीनफील्ड राजधानी बनाने के लिए भूमि दान करने वाले किसानों के आंदोलन ने आज 1,200 दिनों के मील के पत्थर को छू लिया है।
अनंतपुरमू जिले में रपताडु विधानसभा क्षेत्र के सीके पल्ली में 'युवा गालम' पदयात्रा के दौरान टीडीपी के महासचिव लोकेश ने अमरावती को राज्य की राजधानी के रूप में जारी रखने के बारे में विश्वास व्यक्त करते हुए ये बयान दिया। शुक्रवार को मीडिया के साथ शेयर किए गए अपने एक बयान में नारा लोकेश ने कहा, 'आपका बलिदान बेकार नहीं जाएगा और अमरावती निश्चित रूप से जनता की राजधानी बनी रहेगी।'
मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने हाल ही में घोषणा की थी कि राज्य प्रशासन बंदरगाह वाले शहर विशाखापत्तनम से कार्य करेगा। सत्तारूढ़ वाईएसआरसीपी ने मार्च 2022 में आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के उसे फैसले के बाद राज्य की राजधानियों के बंटवारे को लेकर सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था, जिसमें राज्य सरकार को अमरावती को राज्य की राजधानी के रूप में विकसित करने का निर्देश दिया गया था। मामला अभी सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है।
युवा गालम यात्रा के दौरान कुछ वरिष्ठ नागरिकों ने सीके पल्ली में नारा लोकेश से शिकायत की, कि मौजूदा सरकार द्वारा निर्धारित सीमा से अधिक मासिक बिजली बिलों के कारण उनकी पेंशन वापस ले ली गई। इन शिकायतों पर प्रतिक्रिया देते हुए, नारा लोकेश ने कहा कि छह लाख लोगों ने अपनी पेंशन खो दी, जबकि अन्य छह लाख लोगों को जल्द ही इसी तरह का नुकसान होने की संभावना है, लेकिन मैं वादा करता हूं कि टीडीपी के सत्ता में लौटने पर ये सब पेंशन बहाल की जाएंगी।












Click it and Unblock the Notifications