नागालैंड चुनाव में AAP बेदाग छवि वालों को देगी मौका, जल्द जारी होगी कैंडिडेट्स की लिस्ट
नागालैंड विधानसभा चुनाव में 'आप' बेदाग छवि वालों को मौका देगी। पार्टी हाईकमान इस के लिए दल के द्वारा निर्धारित मानदंडों पर खरा उतरने वाले कार्यकर्ताओं पर विचार कर रही है।

गुजरात विधानसभा चुनावों के बाद आम आदमी पार्टी राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा प्राप्त कर चुकी है। अब देश के हर कोने में आम आदमी पार्टी अपनी उपस्थिति दर्ज करा रही है। इस कड़ी में आप के पूर्वोत्तर प्रभारी राजेश शर्मा ने रविवार को कहा कि नगालैंड में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन मंगलवार को पार्टी द्वारा प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की जाएगी।
आप के पूर्वोत्तर प्रभारी राजेश शर्मा ने मीडिया को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि नागालैंड में राजनीति पैसे का खेल बन चुकी है। लेकिन आप पार्टी कभी भी ऐसी राजनीति को बढ़ावा नहीं देती। पार्टी ऐसे उम्मीदवारों को मौका देगी जो भ्रष्टाचार की राजनीति से ऊपर उठकर सकारात्मक बदलाव के लिए काम करना चाहते हैं। राजेश शर्मा ने कहा कि पार्टी राज्य में अपने प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ जमीन हासिल करने को लेकर आशान्वित है। बैठक में मौजूद आप के प्रदेश अध्यक्ष आसु कीहो ने कहा कि उनकी पार्टी नगालैंड के लिए नई आशा और दृष्टि लाने को लेकर गंभीर है। उन्होंने कहा कि आप स्वच्छ राजनीति चाहती है और हम ऐसे उम्मीदवारों की तलाश कर रहे हैं जो परिणाम देने की स्थिति में हों।
दिखेगा केजरीवाल मॉडल का दिखेगा असर
'आप' के पूर्वोत्तर प्रभारी राजेश शर्मा उन्होंने कहा कि हमने दिल्ली और पंजाब में आम आदमी पार्टी को देखा है। विकास का अरविंद केजरीवाल मॉडल नगालैंड में भी अच्छा काम करेगा। नगालैंड में 60 सदस्यीय विधानसभा के लिए फरवरी में मतदान होगा। वोटों की गिनती दो मार्च को होगी। नगालैंड में 27 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने में दो दिन शेष रह गए हैं और अब तक विभिन्न राजनीतिक दलों के केवल छह उम्मीदवारों ने अपने पर्चे जमा किए हैं। छह में से दो नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (NDPP) और एक उसकी सहयोगी बीजेपी से हैं। दो निर्दलीय भी हैं जबकि एक प्रतियोगी राइजिंग पीपल्स पार्टी का है।












Click it and Unblock the Notifications