मोदी, सोनिया और केजरीवाल सिखों की मुश्किलें हल नहीं कर सकते: सुखबीर बादल

नई दिल्ली, 16 नवंबर: शिरोमणि अकाली दल (शिअद) बादल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि सिखों की समस्याएं सिर्फ अकाली दल व एसजीपीसी ही हल कर सकती है। अगर अकाली दल मजबूत होगा तो एसजीपीसी भी मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि सिखों की समस्याओं को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी और दिल्ली के मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी के संरक्षक केजरीवाल हल नहीं कर सकते। इसलिए दुनिया भर के सिखों को एसजीपीसी और अकाली दल को मजबूत बनाने के लिए पंथ के वेश में बैठे दुश्मनों की पहचान करनी होगी।

Modi, Sonia and Kejriwal cannot solve the problems of Sikhs: Sukhbir Badal

सुखबीर बादल एसजीपीसी के 101वें स्थापना दिवस पर मंजी साहिब दीवान हाल में आयोजित कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे।शिअद अध्यक्ष ने कहा कि एसजीपीसी और अकाली दल ही पंथ की असल ताकत है। कांग्रेस समेत अलग-अलग राजनीतिक दलों ने हमेशा एसजीपीसी और अकाली दल को तोड़ने की कोशिशें की है। कांग्रेस पार्टी अकाली दल के ऊपर बेअदबियों का अब झूठा प्रचार करवाकर खुद पंथ और सिखों की हितैषी होने का ड्रामा कर रही है।

सुखबीर ने कहा कि दिल्ली कमेटी के चुनाव होने व अकाली दल को मिले बहुमत के बाद भी सरकारें साजिश के तहत दिल्ली के गुरुद्वारों का प्रबंध अकाली दल को संभालने नहीं दे रही हैं। एसजीपीसी शुरू से ही कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाती रही है। यही बातें दूसरों को स्वीकार नहीं है। सिद्धू की पत्नी के बयान पर ली चुटकी, बोले-अफीम को उनको जरूरत होगी।

कार्यक्रम के बाद अकाली दल ने एक बयान जारी किया। इसमें सुखबीर बादल ने कहा कि गांधी परिवार सिख पंथ का दुश्मन है और इनका साथ देने वाले भी सिख विरोधी हैं। वहीं कांग्रेस प्रदेश प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी डा. नवजोत कौर सिद्धू ने रविवार को एक कार्यक्रम में कहा था कि पंजाब में अफीम की खेती को मंजूरी मिलनी चाहिए। उनके इस बयान पर सुखबीर ने चुटकी लेते हुए कहा कि नवजोत कौर को खुद अफीम की जरूरत होगी इसीलिए वह यह बात कह रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+