एयरपोर्ट की तरह रेलवे स्टेशनों को भी नीलाम कर देगी मोदी सरकार: भूपेश बघेल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 6 अगस्त को देश भर में 508 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास की आधारशिला रखी है। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत आज देशभर के 1309 स्टेशनों का शिलान्यास किया गया। पहले चरण में 508 स्टेशनों की आधारशिला रखी गई। वहीं, अमृत भारत स्टेशन योजना पर CM भूपेश बघेल का बयान सामने आया है।
सीएम बघेल ने कहा कि जिस तरह एयरपोर्ट का विस्तार किया गया, करोड़ों रुपए खर्च कर एयरपोर्ट को नीलाम कर दिया। स्टेशनों का भी विस्तार कर उसका भी निजीकरण कर दिया जाएगा। ट्रेनों के देर से चलने को लेकर मैंने PM को पत्र लिखा, लेकिन व्यवस्था सुधारने की बजाए की बिगड़ती जा रही है। देश की संपत्ति को भेजेंगे तो उसका विरोध होगा।

सीएम ने कहा कि अभी नगरनार बना नहीं है और उसे बेचने की तैयारी चल रही है। सीएम बघेल ने पीएम मोदी के आगामी दौरे को लेकर कहा, कि PM पहले भी आए थे और धान खरीदी को लेकर झूठ बोल कर गए। अब फिर से आ रहे हैं ना जाने क्या बोल कर जाएंगे। सीएम ने राहुल गांधी की बहाली में विलंभ को लेकर कहा, कि केंद्र सरकार से कोई उम्मीद नहीं है। जिस तत्परता से राहुल जी की सदस्यता खत्म की गई थी, उसकी बहाली में उतनी तत्परता नहीं दिखाई जा रही।












Click it and Unblock the Notifications