Satna News: विधायक कप कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ, राज्यमंत्री ने कहा- अधोसंरचनाएं बन रहीं हमारी पहचान

Satna News:

Satna News: मध्य प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में खेल एवं युवा कल्याण विभाग के माध्यम से विधायक-कप के द्वारा खेलों का आयोजन होना सुनिश्चित किया गया है। इसी कड़ी में पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री ने बुधवार को अमरपाटन विधानसभा क्षेत्र में विधायक कप (कबड्डी) खेल का शुभारंभ किया‌इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि क्षेत्र के गणमान्य जन, प्रतिभागी खिलाडी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

राज्यमंत्री पटेल ने कहा कि मध्यप्रदेश स्पोर्टस हब बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। विश्व स्तरीय खेल अधोसंरचनायें हमारी पहचान बन रही है। उन्होंने कहा कि हमारा अमरपाटन खेल के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रहा है। अब हमारे बच्चों के पास अच्छे प्रशिक्षण के साथ-साथ अच्छे खेल मैदान हैं। खेल सामग्री एवं अन्य सुविधाएं हैं। उन्होंने प्रतिभागियों से आह्वान करते हुए कहा कि बच्चों आप खूब पढ़ो, खूब खेलो और खूब आगे बढ़ो, अमरपाटन का नाम पूरी दुनिया में रोशन करो।

Satna News:

अमरपाटन विधानसभा में पूर्व में लगातार दो वर्षाे से विधायक ट्राफी खेलो के माध्यम से क्षेत्र के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा को निखारने का एक अच्छा मंच उपलब्ध कराने का काम किया था। हाल ही में एक ओपन जिम की स्वीकृति, कब्बड़ी खेल के लिए एक सेट मैट अमरपाटन को दिलाई है। पूर्व में रामनगर में 3 करोड़ 67 लाख की लागत का इंडोर आउटडोर स्टेडियम बनाया जा चुका है। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों के लिए स्पोर्ट्स कोटे का प्रावधान किया गया है। इस कोटे से प्रतिवर्ष 10 सब इंस्पेक्टर व 50 कांस्टेबल के पद पर नियुक्ति हो सकेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+