Satna News: राज्य मंत्री ने दी करोड़ों रुपए की सौगात, विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण और भूमिपूजन

Satna News:

Satna News: मध्यप्रदेश में 16 जुलाई से 14 अगस्त तक विकास पर्व मनाया जा रहा है। पिछड़ा वर्ग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री रामखेलावन पटेल ने रामनगर विकासखण्ड अन्तर्गत ग्राम पंचायत सुलखमा, बड़ा इटमा तथा मिरगौती महूहा टोला,अमुआ टोला में आयोजित विकास पर्व के कार्यक्रम में सम्मिलित होकर लगभग पांच करोड़ रूपये के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया।

इसमें ग्राम सुलखमा प्राथमिक शाला के पास से गुप्ता मोहल्ला पहुंच मार्ग लम्बाई 1.5 किमी लागत 88 लाख 32 हजार तथा सुलखमा तालाब मेन गेट से गर्गान टोला पहुच मार्ग लम्बाई 2 किमी लागत 1 करोड़ 26 लाख 63 हजार रूपये तथा ग्राम मिरगौती महूहा टोला में गोरसरी-मिरगौती मार्ग से महूहा टोला पहुंच मार्ग लम्बाई 1.5 किमी लागत 71 लाख 83 हजार रुपए, ग्राम अमुआ टोला में शंकरगढ़ से अमुआ टोला पहुंच मार्ग लम्बाई 3.7 किमी लागत 1 करोड़ 99 लाख 22 हजार रूपये, भूमिपूजन शामिल है।

Minister of State, Ramkhelavan Patel

राज्यमंत्री पटेल ने केन्द्र तथा राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि विकास पर्व अपने आप में प्रदेश के और क्षेत्र के विकास का पर्याय है। विकास पर्व के माध्यम से अमरपाटन ऐतिहासिक गाथा लिख रहा है। राज्यमत्री पटेल ने कहा कि प्रदेश सरकार अन्य क्षेत्रों की तरह महिला सशक्तीकरण की दिशा में प्राथमिकता से कार्य कर रही है।

इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष रामखेलावन कोल, यादवेन्द्र सिंह, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष रामसुशील पटेल, संदीप त्रिपाठी, राज सिंह, गोरेलाल, गणेश द्विवेदी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य जन तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+